एक्सप्लोरर

Kota Weather Update: कोटा में सर्दी के तेवर तीखे, चार दिन से नहीं निकला सूरज, 13 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां

Kota News: कोटा में सर्दी का तीखा असर देखने को मिल रहा है. हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोगों का जीवन प्रभावित है. इसी को देखते हुए जिले में 13 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है.

Winter Vacation In Kota: कोटा (Kota) में सर्दी का तीखा असर देखने को मिल रहा है. यहां सुबह से ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोगों का जीवन स्तर प्रभावित हो गया है. लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे और आग के सहारे अपना समय निकाल रहे हैं. वहीं ऑफिसों में हीटर का सहारा लिया जा रहा है. कोटा के साथ-साथ उसके आसपास के जिलों में भी सर्दी काफी पढ़ रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को सर्दी ने परेशान कर दिया है.

13 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित
सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीतलहर की अधिक संभावना को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की शनिवार 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई हैं. जिला कलेक्टर एमपी मीना ने बताया कि शिक्षकों और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा. निदेर्शों की अवहेलना करने वाले राजकीय और निजी विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

कोटा में 4 दिन से नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन
बता दें कोटा में शीत लहर का भी असर दिखाई दे रहा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं. यहां पिछले चार दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति कुछ दिन और रहने वाली है. कोटा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री आसपास बना हुआ है, लेकिन कोटा के स्टेशन क्षेत्र में पारा छह डिग्री पर पहुंच गया है. 

इस क्षेत्र में पेड़ अधिक होने से शहर की तुलना में यहां तापमान पांच से छह डिग्री कम रहता है. वहीं विजिबिलिटी 200 मीटर के करीब बनी हुई है. साथ ही सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि प्रदेश भर मेंं सर्दी का सितम बढ़ गया है. प्रदेश भर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

ये भी पढ़ें- Kota Internet Ban: कोटा में रविवार सुबह बंद रहेगा इंटरनेट, प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget