एक्सप्लोरर

'AI रोबोटिक्स और Chat-GPT के प्रयोग से...', कोटा यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर ने किया ये दावा

Kota University की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुकृति शर्मा ने इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग लिया. इसमें 11 देशों के बुद्धजीवी भाग ले रहे हैं, कांफ्रेंस में 226 रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे.

Kota News Today: कोटा यूनिवर्सिटी में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुकृति शर्मा सातवीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए साइप्रस पहुंची. उन्होंने फाइनल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी साइप्रस और एकेडमिक स्टडीज कांग्रेस की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में कीनोट स्पीकर के रूप में संबोधित किया.

ये कांफ्रेंस साइप्रस में 2 से 4 मई तक आयोजित की जा रही है. जिसमें 11 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस कांफ्रेंस में 226 रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे. डॉ.अनुकृति शर्मा ने "इनोवेशंस एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन ट्रैवल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी" विषय पर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैट जीपीटी के कारण पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में भी नया बदलाव देखा जा रहा है. 

अपने संबोधन में डॉ.अनुकृति शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों में हमें रेस्टोरेंट के अंदर रोबोट भोजन परोसते नजर आएंगे और होटल की लॉबी में भी आपका लगेज रोबोट उठाकर ले जाते दिखेंगे. उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन में एक सकारात्मक और बेहतर बदलाव देखने को मिलेगा.

'बड़े स्तर पर एआई का उद्योगों में हो रहा है इस्तेमाल'
विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध और अविष्कारों का जिक्र करते हुए डॉ.अनुकृति शर्मा ने कहा, "एआई और रोबोटिक्स का प्रयोग पर्यटकों के समग्र अनुभव को बढ़ाएगा. एआई ने एक लंबा सफर तय किया है और प्रौद्योगिकी की शक्ति को बदल दिया है." उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया है और इसमें व्यक्तियों, संगठनों और उद्योगों पर काफी हद तक गहरा प्रभाव डालने की क्षमता है. 

डॉ.अनुकृति शर्मा के मुताबिक, चैटबॉट्स, वर्चुअल रियलिटी, ट्रांसलेटर जैसी नई उभरती प्रौद्योगिकियों को यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि विनिर्माण उद्योग, ऑटोमोटिव उद्योग, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य देखभाल और जीवन विज्ञान, बीमा, दूरसंचार, ऊर्जा, यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य, मीडिया और मनोरंजन समेत बड़ी संख्या में उद्योगों में एआई का विस्तार हो रहा है.

'देश की समृद्धि को आकार देने एआई का रोल अहम'
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुकृति शर्मा ने कहा कि आज कई लोग पर्यटन और यात्रा पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं. इस खर्च ने उद्योग की मांग को बढ़ावा दिया है. यात्रा और पर्यटन उद्योग में वृद्धि के कारण, इसे दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक माना जाता है. उन्होंने कहा कि यह किसी राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि को आकार देने की शक्ति रखता है. 

रोबोटिक तकनीक पर्यटन में बेहतर सेवा देने में सहायक
एआई की उपयोगिता को लेकर डॉ. अनुकृति शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में एआई और रोबोटिक तकनीक पर्यटन के क्षैत्र में मेहमानों के स्वागत और उनकी जरूरतों को सुनकर बेहतर सेवा प्रदान करने में सहयोग कर सकती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्राकृतिक संसाधनों, सामान्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी और उनमें सुधार जैसे काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजसमंद से BJP और कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में कितने रुपये खर्च किए?, जानें- पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget