एक्सप्लोरर

Kota News: रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हादसा, करतब दिखा रहे कलाकारों को लगा करंट, 3 की मौत

Rajasthan News: शोभायात्रा के दौरान झूल रहे विद्युत लाइनों से करतब दिखा रहे अखाड़ा कलाकारों का चक्कर टच हो जाने से उसमे करंट आ गया. एक को बचाने के चक्कर में कई लोग करंट से चिपक गए.

Kota News: कोटा के सुल्तानपुर क्षेत्र के कोटड़ाद्वीप सिंह गांव में रामनवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा में मातम छा गया. यहां विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव में झूल रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से अखाड़ा कलाकारों के टच हो जाने से करंट फैल गया. करंट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आधा दर्जन से अधिक अखाड़ा कलाकार करंट की चपेट में आ गए. आनन-फानन में तुरंत सभी घायलों को सुल्तानपुर चिकित्सालय लाया गया. जहां 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य 4 घायलों के गंभीर होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार कर कोटा रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बुडादित थाना पुलिस, सुल्तानपुर थाना पुलिस, तहसीलदार दीगोद राहुल कुमार व एसडीएम एचडी सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक बुढ़ादीत कोटड़ाद्वीप सिंह गांव में ग्रामीणों की ओर से पहली बार रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी. इसके लिए बकायदा प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी. जिसमें बड़ोद से बजरंग व्यायामशाला के अखाड़ा कलाकार गए थे. नाचते गाते शोभायात्रा निकाली जा रही थी कि गांव के बीच झूल रहे विद्युत लाइनों से करतब दिखा रहे अखाड़ा कलाकारों का चक्कर टच हो जाने से उसमे करंट आ गया. 

एक को बचाने के चक्कर में कई चिपके
वहीं जब एक युवक करंट की चपेट में आया तो बचाने के चक्कर में आधा दर्जन से अधिक साथी युवक करंट की चपेट में आ गए. मौके पर तुरंत शोभायात्रा बंद कर सभी को सुल्तानपुर चिकित्सालय लाया गया. जहां पर बड़ोद निवासी तीन युवक महेंद्र यादव, अभिषेक और ललित को मृत घोषित कर दिया. वहीं साथी 3 घायल हिमांशु, राधेश्याम व अमित को कोटा रेफर कर दिया है. जबकि एक अन्य घायल फलेंद्र यादव का सुल्तानपुर चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया, जिसे भी बाद में गंभीर होने पर कोटा रेफर कर दिया. मामले में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घटना पर विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए मुआवजे की मांग की है.

विद्युत विभाग की लापरवाही से गई जान
उन्होंने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. वहीं शुक्रवार को बड़ोद कस्बा भी बंद रखने का आह्वान किया गया है. इस दौरान सुल्तानपुर चिकित्सालय में भारी संख्या में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता व ग्रामीण एकत्रित हो गए. मौके पर पुलिस ने उन्हें हटाया. शोभा यात्रा के दौरान हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जहां अखाड़ा कलाकार खेल रहे थे कि इसी दौरान वह झूलते तारो की चपेट में आ गए.

ये भी पढ़ें

Baran Murder Case: बारां पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से डेढ़ महीने बाद किया कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget