एक्सप्लोरर

JEE Main 2024: जेईई मेंस एप्लीकेशन फीस की दिक्कतों को NTA ने किया दूर, एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स को दी ये सलाह

JEE Main 2024 Registration: जेईई मेंस अप्रैल सेशन के आवेदन की प्रक्रिया जारी है. फीस पेमेंट में आ रही है दिक्कतों को एनटीए ने दूर कर दिया है. आवेदन को लेकर एक्सपर्ट ने अहम सलाह दी है.

Kota News : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस अप्रैल सेशन की आवेदन प्रक्रिया में फीस पेमेंट में आ रही परेशानियों को एनटीए ने दूर कर दिया है. जेईई मेंस दूसरे सेशन की आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसमें अभी तक 1 लाख 40 हजार नए यूनीक कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं. जेईई मेंस में अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 मार्च तक है. उल्लेखनीय है कि जनवरी सेशन के लिए 12 लाख 31 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था, अब दोनों सेशन मिलाकर यूनीक कैंडिडेट की संख्या 14 लाख के करीब होने की संभावना है. ऐसे में इस साल जेईई मेंस में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बीते पांच सालों के मुकाबले सर्वाधिक होगी.

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस साल चल रही आवेदन प्रक्रिया के आवेदन शुल्क जमा करवाने में स्टूडेंट्स को समस्या आ रही थी. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पूर्व में केवल जनवरी सेशन के लिए ही आवेदन किया था और उसी के अनुरूप आवेदन शुल्क जमा करवाया था. ये स्टूडेंट्स दूसरे सेशन के लिए आवेदन करना चाह रहे थे तो उन्हें आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क जमा करने का विकल्प ही नहीं मिल पा रहा था. आवेदन के दौरान खुद ही प्रक्रिया पूरी दिखाकर  दोनों सेशन के लिए कंफर्मेशन दिया जा रहा था.

शुल्क भुगतान करने का विकल्प जारी
हालांकि, परीक्षा शुल्क में केवल एक सेशन का ही परीक्षा शुल्क दिखाई दे रहा था. ऐसे में स्टूडेंट्स दूसरे सेशन के आवेदन शुल्क को जमा नहीं कर पा रहे थे. इसके अलावा अभ्यर्थियों के सामने ये भी समस्या थी कि वह नए कैंडिडेट के तौर पर भी दोबार फॉर्म नहीं भर पा रहे थे. अब इस तकनीकी समस्या का समाधान करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्टूडेंट्स के लिए आवेदन शुल्क भुगतान करने का विकल्प दिया है. अब स्टूडेंट्स दूसरे सेशन के लिए आवेदन शुल्क का अलग भुगतान कर पा रहे हैं. इस सुधार के बाद हजारों स्टूडेंट्स को राहत मिली है. 

'पुराने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड से करें आवेदन'
आहूजा ने बताया कि ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पूर्व में जेईई मेंस जनवरी के लिए आवेदन किया हुआ है, उन्हें पुराने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड सहित लॉगइन कर आवेदन करना चाहिए, क्योंकि जनवरी की परीक्षा देने के बाद अपने पुराने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड से ही आवेदन करना होता है. अगर एक विद्यार्थी जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन के लिए अलग-अलग आवेदन क्रमांक से आवेदन करता है, तो उसके दोनों ही आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं. साथ ही इन विद्यार्थियों के दो आवेदन होने पर दो आल इंडिया रैंक जारी की जा सकती है.

दो आल इंडिया रैंक जारी होने से विद्यार्थियों में संशय की स्थिति पैदा हो जाती है, ऐसे मामलों में एनटीए एक विद्यार्थी द्वारा किए गए मल्टीपल एप्लीकेशन को अनफेयर की श्रेणी में मानते हुए आवेदन निरस्त कर सकती है. ऐसे स्टूडेंट्स जिनका जनवरी जेईई मेंस में एनटीए स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं है, उन्हें दूसरे सेशन के लिए आवेदन जरुर करना चाहिए. इसकी वजह ये है कि दोनों परीक्षाएं देने पर उनके उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की जाती है.

ये भी पढ़ें: 

Lok Sabha Election 2024: गाड़ी से उतर कर अमित शाह ने बीजेपी सोशल मीडिया टीम से की मुलाकात, जानिए क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget