एक्सप्लोरर

Kota News: उदयपुर की घटना जैसा हाल करने की धमकी देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, इस वजह से दी थी ये धमकी

Kota Crime News: कोटा में एक व्यापारी को उदयपुर कांड जैसा हाल करने की धमकी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Kota Saree Trader Threat: कोटा में एक साड़ी के व्यापारी को उदयपुर जैसा हाल करने की धमकी देने वाले तीन बदमाशों को कोटा शहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के लिए ये मामला बेहद संवेदनशील था, लेकिन पुलिस को मामले में सफलता मिली. ये लोग कोई और नहीं व्यापारी की दुकान पर काम करने वाला एक लड़का और पास की दुकान पर काम करने वाले निकले. शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बोरखेड़ा के रहने वाले साड़ियों के व्यापारी सुरेश चावला को इंटरनेट कॉल कर उदयपुर कांड जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी.

2 देशों के सर्वर से होकर आया था कॉल 

कोटा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है क्योंकि कॉल ऐप के जरिए इंटरनेट से किया गया था और 2 देशों के सर्वर से होकर कॉल आया था. साइबर टीम इसके खुलासे के लिए लगातार लगी हुई जिसके बाद आरोपियों तक पहुंच सकी. आरोपियों में एक व्यापारी की दुकान का ही कर्मचारी है और धमकी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि आरोपी व्यापारी को सिर्फ परेशान देखना चाहते थे. धमकी के बाद पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा को बढा दिया था, क्योंकि उदयपुर की घटना के बाद इस तरह की धमकी पुलिस के लिए सिरदर्द थी.

तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची

एसपी केसर सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को बजरंग नगर के रहने वाले सुरेश चावला को इंटरनेट कॉल के जरिए दो बार कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उदयपुर जैसा हाल करने की धमकी दी गई. सुरेश ने थाने में शिकायत की जिसके बाद उसकी सुरक्षा के लिए 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई साथ ही मामले की जांच शुरू की गई.

तकनीकी जांच के बाद पुलिस तीन आरोपी तक पहुंची, तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद दीपक सोनेजा, प्रशांत कुकरेजा और हितेश मखीजा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि तीनों ही आरोपी दुकानों पर काम करते हैं. इनमें एक आरोपी दीपक सुरेश चावला की दुकान पर ही काम करता है जबकि दो अन्य सुरेश चावला की दुकान के सामने स्थित दुकानों पर काम करते हैं.

उदयपुर घटना के बाद बनाई प्लानिंग

पुलिस ने बताया कि जिस समय व्यापारी को धमकी दी गई उसमें उदयपुर कांड को लेकर दहशत का माहौल था. जगह-जगह से धमकी भरे कॉल जैसी खबरें आ रही थी. इन्हीं के चलते तीनों आरोपियों ने प्लानिंग की कि सुरेश चावला को उदयपुर कांड जैसी धमकी देकर डराया जाए. इसके बाद आरोपियों ने एक ऐप का उपयोग किया और इंटरनेट कॉल कर व्यापारी को धमकी दी ताकि तीनों को पकड़ा ना जा सके. फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी सर्वर से जानकारी जुटाई और उसके बाद आरोपियों तक पहुंची.

Kota News: रोटरी क्लब पेड़ लगाने पर देगा लाखों का इनाम, 9 महीने तक पौधे की देखरेख पर मिलेगा आईफोन

सुरेश चावला को करना चाहते थे परेशान 

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी सुरेश चावला के साथ किसी तरह की कोई वारदात नहीं करना चाहते थे बल्कि उसे परेशान और दुखी होता हुआ देखना चाहते. आरोपियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद सुरेश चावला किस तरह व्यक्त करता है और किस तरह से अपना काम कर पाता है उन्हें सिर्फ यही देखना था. वह सुरेश को परेशान और दुखी देखना चाहते थे, इसी को लेकर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया.

Jalore News: संत रविदास की आत्महत्या को लेकर बीजेपी विधायक सहित 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, ग्रामीणों ने रखी ये 3 मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget