एक्सप्लोरर

RTH Bill Protest: राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल में शामिल है RSS? जानें- सीएम अशोक गहलोत ने क्यों किया ये दावा

Rajasthan News: सीएम गहलोत ने कहा, उन्हें वित्त सचिव के पास भेज दिया गया, लेकिन सचिव से मिलने के बजाय, दोनों राज्यपाल के पास चले गए. वे यहां चिकित्सकों को गुमराह करने के बाद दिल्ली लौट गए.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (RSS) से जुड़ी एक ‘‘लॉबी’’ राज्य में स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक (Right to Health Bill) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे निजी चिकित्सकों को भड़का रही है और गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके चलते मरीज परेशानी का सामना कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने दावा किया है कि कानून के क्रियान्वयन से उनके सुचारू कामकाज में बाधा उत्पन्न होगी और स्थानीय अधिकारियों का दखल बढ़ेगा.

सच्चाई है कि वे आरएसएस के लोग-सीएम
मुख्यमंत्री गहलोत ने चिकित्सकों की हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर राज्य के कोटा में संवाददाताओं से कहा कि विधेयक के तहत लोगों को 25 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं पाने का अधिकार दिया गया है और सरकार इलाज का भुगतान करेगी. उन्होंने चिकित्सकों से हड़ताल खत्म करने की अपील की. गहलोत ने कहा, ‘‘डॉक्टरों द्वारा वित्त सचिव को दी गई सिफारिशों पर सभी सहमत थे, लेकिन बाद में आरएसएस से जुड़े कुछ चार-पांच डॉक्टरों ने आपत्ति जताई. यह आरोप नहीं बल्कि सच्चाई है कि वे आरएसएस के लोग हैं.’’

गुमराह करने के बाद दिल्ली लौटे-गहलोत
सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि, ‘‘आरएसएस से जुड़े चार-पांच लोग, जिन्होंने चिकित्सकों को गुमराह किया, वे गद्दार हैं.’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दो लोग दिल्ली से आए और उनसे मिलने के लिए कहा. गहलोत ने कहा, ‘‘उन्हें वित्त सचिव अखिल अरोड़ा के पास भेज दिया गया, लेकिन सचिव से मिलने के बजाय, दोनों राज्यपाल के पास चले गए. वे यहां चिकित्सकों को गुमराह करने के बाद दिल्ली लौट गए.’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से आए दोनों लोग आरएसएस से जुड़े हैं. बता दें कि राज्य में 'राइट टू हेल्थ' बिल के खिलाफ डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं. इस वजह से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

Crime Against Children: तांत्रिक के चबुतरे पर चढ़ा गया चार साल का बच्चा, बच्चे को दे दी ऐसी खतरनाक सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget