एक्सप्लोरर

Kota News: सकते में कोटा पुलिस, जिस क्रिमिनल को मान लिया मरा वो निकाल जिंदा और मौके से फरार

Kota Police News:  कोटा पुलिस जिसे मरा क्रिमिनल रूद्रेश मीणा उर्फ आरडीएक्स समझ रही थी वो शव परीक्षण के दौरान कोई और निकला. परिजनों ने मृतक की पहचान प्रीतम गोस्वामी उर्फ टीटी के रूप में की. 

Kota News Today: राजस्थान के कोटा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिस क्रिमिनल को कोटा पुलिस मरा मान रही थी, वो जिंदा निकला. जबकि असली बदमाश पुलिस को मौके से चकमा दे फरार हो गया. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब शवगृह में परिजनों ने शव को देखने के बाद बताया कि यह शव 'आरडीएक्स' का नहीं है. 

कुख्यात बदमाश आरडीएक्स के परिजनों ने मृतक की पहचान प्रीतम गोस्वामी उर्फ टीटी के रूप में की. टीटी भी कोटा का एक कुख्यात क्रिमिनल था.

ऐसे हुआ खुलासा 

परिजनों के इस खुलासा के बाद कोटा पुलिस के होश उड़ गए. दरअसल, कोटा पुलिस जिसे क्रिमिनल रूद्रेश मीणा उर्फ आरडीएक्स समझ रही थी, वो शव परीक्षण के दौरान कोई और निकला. जबकि पुलिस बदमाश को रविवार से ही मृत मान कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी. परिजनों को इस बात का पता उस समय चला जब आरडीएक्स ने देर रात अपने परिजनों को फोन किया और बताया कि वो जिंदा है.

क्या है पूरा मामला?

कोटा पुलिस ने रविवार (2 फरवरी) को बताया था कि 24 वर्षीय एक व्यक्ति (रूद्रेश मीणा उर्फ आरडीएक्स) ने पुलिस द्वारा एक मकान में घेर लिए जाने के बाद खुद को गोली मार ली, लेकिन वो जिंदा निकला. इतना ही नहीं, क्रिमिनल पुलिस की पकड़ से दूर है. 

कोटा पुलिस 2 दिन से यह मानकर चल रही थी कि रविवार को रुद्रेश उर्फ आरडीएक्स ने उस समय खुद को गोली मार ली थी, जब पुलिस ने उसे एक अन्य साथी के साथ एक मकान में घेर लिया था. पुलिस यह दावा कर रही थी कि आरडीएक्स खुद को पुलिस से घिरा देखकर गोली मार ली. 

कोटा पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि मृतक को शवगृह ले जाया गया. पुलिस ने आरडीएक्स की पहचान के लिए सोमवार को उसके परिवार के सदस्यों को शवदाह गृह बुलाया था. परिजनों ने शव को देखकर उसकी पहचान प्रीतम गोस्वामी उर्फ टीटी के रूप में की, जो एक अन्य कुख्यात अपराधी था.

उदयपुर में सामूहिक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 196 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget