एक्सप्लोरर

सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गयी छात्रा, पुलिस चंबल में कर रही थी तलाश, 11 दिनों बाद ऐसे मिली

Kota Student Missing : लापता कोचिंग छात्रा की बरामदगी के बाद कोटा पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए चंबल नदी में गोताखोरों तक को उतरवा दिया था.

Rajasthan News: कोटा से लापता कोचिंग छात्रा पुलिस को मिल गयी है. छात्रा की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. बता दें कि नीट की तैयारी के लिए कोटा आई छात्रा पिछले करीब 11 दिन से लापता थी. पुलिस को मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में चम्बल में कूदने का जिक्र था. पुलिस कोचिंग छात्रा को चम्बल नदी में तलाशती रही. पूरा पुलिस अमला और प्रशासन तलाश में लगा रहा, लेकिन बरामद होने पर माजरा हैरान करने वाला निकला.

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक कोचिंग छात्रा 21 अप्रैल 2024 को थाना अनन्तपुरा क्षेत्र के गोबरिया बावडी से लापता हुई थी. छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन में विशेष अभियान चला. टीम ने कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंह को लुधियाना से दस्तयाब कर परिजनों के हवाले कर दिया. 

लापता छात्रा लुधियाना से बरामद

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंह गोबरिया बावडी ट्रांसपोर्ट नगर के पीजी हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 21 अप्रैल को छात्रा का साप्ताहिक टेस्ट था. पीजी हॉस्टल से कोंचिग के लिए निकली छात्रा वापस नहीं लौटी. पीजी संचालिका ने 23 अप्रैल 2024 को थाना अनन्तपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. घरवालों को भी बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई. 

पुलिस चंबल में कर रही थी तलाश

उन्होंने बताया कि लापता छात्रा के कमरे की तलाशी में हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट में नदी में कूदने की बात लिखी गयी थी. पुलिस ने चम्बल नदी में सिविल डिफेन्स और नगर निगम के गोताखोर की टीम को उतारा. दूसरी बार एसडीआरएफ और आरएसी कम्पनी के गोताखोरों से तलाशी में मदद ली गयी. लेकिन लापता छात्रा के बारे में कोई सुराग नहीं मिला. छात्रा की कॉपी को देखने पर कृष्ण और राधा का नाम लिखा हुआ मिला.

पता चला कि एक बार छात्रा मथुरा वृन्दावन जा चुकी है. पुलिस की टीम वृन्दावन मथुरा भेजी गई. 1 मई को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि फोटो में दिख रही लड़की लुधियाना की तरफ गयी है. तब 2 मई को लुधियाना में जाकर छात्रा तृप्ति सिहं को दस्तयाब किया गया. छात्रा को लुधियाना से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है.

रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों से की ये विशेष अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget