एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा का हिस्ट्रीशीटर मुंबई में 17 साल बाद हुआ गिरफ्तार, मुंबई में करता था हफ्ता वसूली

Rajasthan News: कोटा पुलिस ने मुंबई से एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी बीते 17 सालों से फरार था और कोटा में जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था.

Kota Police: राजस्थान की कोटा पुलिस ने मुंबई से एक इनामी बदमाश बाबू मराठा उर्फ मुकुंद सावंत को गिरफ्तार किया है. इस बदमाश ने मुंबई में कई वारदातों को अंजाम दिया है. आरोपी मुंबई में हफ्ता वसूली करने के साथ ही पूरी गैंग को मुंबई में ऑपरेट कर गेंग चला रहा था. बदमाश बीते 17 सालों से कोटा में जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. मुंबई जाकर आरोपी मंदर बोरकर गैंग का सदस्य बन गया. उसने मुंबई में कई वारदातों को अंजाम दिया है. 

कोटा में 2005 में किया था जानलेवा हमला 
रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी बाबू मराठा उर्फ मुकुंद सावंत ने वर्ष 2005 में ही कोटा छोड़ दिया था. इसके बाद कोटा से कोई संपर्क नहीं रखा. ना तो वह कोटा आता था. न ही यहां के लोगों से बातचीत करता था. कई मामलों में वर्ष 2005 से आरोपी फरार था. आरोपी रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में रहता था. लेकिन जब से फरार हुआ हुआ तो मुंबई के विरार ईस्ट इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा था. जिसकी सूचना कोटा पुलिस को लगी, दो दिन की पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया और कोटा लेकर आई. 

Rajasthan: जोधपुर के बाद भीलवाड़ा में तनाव, एक समुदाय के दो युवकों पर हमले के बाद आधी रात को बवाल

कोटा में बदमाश भगोड़ा घोषित 
आरोपी के खिलाफ कोटा के भीमगंज मंडी, दादाबाड़ी और नयापुरा थाने में करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं. इन सभी थानों में वह भगोड़ा घोषित है. रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी मुंबई के बोरीवली थाने में 4 और जुहू में एक मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमे भी वह फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बाबू मराठा उर्फ मुकुंद सावंत को ईस्ट मुंबई से मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे कोटा लाकर कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने जेल भेज दिया.

आरोपी हर 6 माह में बदल लेता था जगह 
पुलिस ने बताया की आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई में पैतृक निवास में नहीं रह रहा था. वह दूसरे मकान में किराए से रहता था. हर 6 महीने में वह जगह बदल लेता था जिससे उसके निवास स्थान के बारे में किसी को कोई सुराग नहीं लगे. कोटा में वर्ष 2005 में घटना करने के बाद आरोपी ने 17 सालो तक इसी तरह जगह बदली और कई राज्यों में घूमता रहा. कई जगहों पर आरोपी ने अपना हुलिया भी बदला. यही कारण रहा की पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए 17 साल लग गए.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan CNG Price: CNG के अनोखे भाव, 50 किमी की दूरी पर है 12 रुपये का फर्क, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget