एक्सप्लोरर

Kota News: हॉस्टल कर्मचारियों को दी जा रही गेटकीपर ट्रेनिंग, स्टूडेंट्स के सुसाइड रोकने में मिलेगी मदद

Kota: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड को रोकने के लिए हॉस्टल ऐसोसिएशन की ओर से हॉस्टल कर्मचारियों की गेटकीपर ट्रेनिंग करवाई जा रही है. इस ट्रेनिंग में लगातार कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है.

Kota Student News: कोटा (Kota) में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन के साथ हॉस्टल संचालक और अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं इसके लिए आगे आ रही हैं. जिला कलेक्टर डिनर विद कलेक्टर के माध्यम से छात्रों को मोटीवेट करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं हॉस्टल ऐसोसिएशन हॉस्टल कर्मचारियों की गेटकीपर ट्रेनिंग करवा रहा है. दरअसल, हॉस्टल कर्मचारी को सबसे पहले पता होता है कि बच्चे का मूड कैसा है. 

इस ट्रेनिंग में ये प्रयास किया जा रहा है कि यदि प्राथमिक तौर पर ही कर्मचारी बच्चों का मूड भांप ले और संबंधित स्टॉफ को सूचना दे तो सुसाइड की घटना रोकी जा सकती है. मंगलवार को राजीव नगर के एक निजी होटल में हॉस्टल कर्मियों की गेटकीपर ट्रेनिंग करवाई गई. जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने हॉस्टल कर्मचारियों को गीता का सार बताते हुए कहा कि बच्चे जब देश के अलग-अलग कोने से कोटा कोचिंग करने आते हैं, तो वह सभी बच्चे अर्जुन के समान और हॉस्टल कर्मचारी कृष्ण के समान होते हैं.

कोटा जिला कलेक्टर ने क्या कहा
जिला कलेक्टर ने कहा कि सब कर्मचारियों को अपने आप को कृष्ण और अपने-अपने हॉस्टल के बच्चों को अर्जुन मानते हुए उसकी रक्षा करनी चाहिए, ताकि इन बच्चों द्वारा अच्छे राष्ट्र का निर्माण किया जा सके. वहीं कोटा हॉस्टल संचालकों की ओर से ये प्रयास किया जा रहा है कि यहां के हॉस्टलों में कर्मचारियों की गेटकीपर ट्रेनिंग कराई जाए. वहीं एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा ने हॉस्टल कर्मचारियों को बताया की कोटा आने वाले कोचिंग के बच्चों को ये एक प्रकाश स्तंभ नजर आता है, जहां वो सभी अपने सपने लेकर आते हैं. 

उन्होंने कहा कि यहां आकर जब बच्चे अपने रहने के लिए आवास की तलाश करते हैं, तो आप सभी हॉस्टल कर्मचारियों की मौलिक ड्यूटी रहती है. आप सभी बच्चों से हमेशा संवाद कायम रखें, ताकि यहां बच्चों को खालीपन न लगे. कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि गेटकीपर ट्रेनिंग में लगातार कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है. यही नहीं एसोसिएशन का उद्देश्य भी इस गेटकीपर ट्रेनिंग को प्रत्येक हॉस्टल के कर्मचारियों तक पहुंचाना है. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan: लोकसभा की तैयारियों में जुटीं BAP-BTP, मेवाड़ वागड़ की 16 विधानसभाओं पर ऐसा है प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget