एक्सप्लोरर

Kota: कोटा संभाग में बाढ़-बारिश से फसल को भारी नुकसान, झालवाड़ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

Rajasthan News: कोटा संभाग में हुई बारिश से नदियों में उफान आने के चलते बाढ़ आ गयी है. नदी किनारे के खेतों और गांवों में काफी तबाही हुई है जिसके चलते किसानों को भी भारी मात्रा में नुकसान हुआ.

Rajasthan Flood: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा संभाग (Kota Division) में हुई बारिश से नदियों में उफान आने के चलते बाढ़ आ गयी है. नदी किनारे के खेतों और गांवों में काफी तबाही हुई है जिसके चलते किसानों को भी भारी मात्रा में नुकसान हुआ. कोटा संभाग में 1175703 हेक्टेयर में खरीफ की बुवाई हुई है, जिसमें करीब 195186 हेक्टेयर की फसल खराबा माना जा रहा है. यहां संभाग के झालावाड़ (Jhalawar) जिले के मनोहरथाना, रायपुर, खानपुर, पिड़ावा, अकलेरा, बकानी, सुनेल, पचपहाड़, गंगधार, डग, झालरापाटन और असनावर इलाके में नुकसान हुआ.

कोटा जिले के लाडपुरा, सांगोद, रामगंजमंडी, इटावा, कनवास, दीगोद इलाके में नुकसान हुआ है. इसी तरह बूंदी जिले में लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवा, इंद्रगढ़ में नुकसान हुआ है. बारां जिले में बारां, मांगरोल, अंता, अटरू, किशनगंज, छीपाबड़ौद में नुकसान देखने को मिला है. 

झालावाड़ में सबसे अधिक फसल खराब 

हाड़ौती संभाग में सर्वाधिक खराब हालत झालावाड़ जिले में हुआ है. कृषि विभाग की मानें तो इस बार 334819 हेक्टेयर में बुवाई हुई थी जबकि 84958 हेक्टेयर फसल खराब हो गई. इसी प्रकार कोटा जिले में 256678 हेक्टेयर में सोयाबीन, उड़द और मक्का सहित अन्य फसल किसानों द्वारा बुआई की गई थी जिनमे 56029 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है. बूंदी जिले में 245396 हेक्टेयर बुवाई हुई थी, जबकि नुकसान 34756 हेक्टेयर में नुकसान हुआ है. वहीं बारां जिले में 338810 हेक्टेयर में बुवाई होने के साथ सबसे कम 19446 हेक्टेयर फसल खराब हुई है. 

किसानों ने कहा- जल्द मिले 100 फीसदी मुआवजा

इन जिलों के किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द 100 फीसदी मुआवजा देने की मांग की है. हालांकि हाड़ोती दौरे पर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी किसानों से बातचीत में कहा है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. ताकि जल्द से जल्द गिरदावरी रिपोर्ट को तैयार करवा कर किसानों को मुआवजा दिलवाया जा सके. किसानों ने कहा कि उड़द सोयाबीन की फसल करीब-करीब उपज होकर तैयार थी. लेकिन आसमान से बरसी आफत ने पूरी फसलों पर पानी फेर दिया, हमे बड़ा नुकसान हमें हुआ है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष की जो आमद हमें मिलती वह आमद पानी में हमारी आंखों के सामने बह गई. 

बूंदी में फसलों में 30% तक नुकसान

भारी बरसात से चावल और मक्का में 10 फीसदी, सोयाबीन और उड़द में 25 से 30 फीसदी तक नुकसान हुआ है. अभी बारिश चल रही है, ये फसली नुकसान का प्रारंभिक आकलन है. बाद में फाइनल सर्वे में सटीक नुकसान सामने आएगा. बूंदी तहसील में चावल-5 फीसदी तक मक्का-5 से 10 फीसदी, उड़द 25 से 30 फीसदी, सोयाबीन 25 से 30 फीसदी तक नुकसान हुआ है. हैक्टेयर में देखें तो चावल में 50, मक्का में 500, उड़द में 1250 और सोयाबीन में 1300 हैक्टेयर में नुकसान हुआ है. तालेड़ा तहसील चावल में 5 फीसदी तक मक्का में 15 से 20, उड़द और सोयाबीन में 20 से 25 फीसदी तक नुकसान हुआ है. हैक्टेयर के हिसाब से चावल में 25 हेक्टेयर में, मक्का 550, उड़द 250 खराब हुई है.

Bundi News: भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का सीएम गहलोत ने किया हवाई सर्वेक्षण, हर संभव मदद के दिए निर्देश

Kota Crime News: फलों का ठेला लगाने की बात पर हुआ झगड़ा, युवक ने चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget