एक्सप्लोरर

Pulwama Attack 2019: पति की मूर्ति न लग पाने से नाराज हुई पुलवामा शहीद जवान की विधवा, भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan News: सरकार की घोषणा के बाद जिला कलक्टर ने 23 फरवरी 2019 को ही शहीद सर्किल का ले-आउट प्लान पास कर दिया था और इसके लिए ई-निविदा भी जारी कर दी गई थी, लेकिन प्रतिमा आज तक नहीं लगी है.

Kota News:  चार साल पहले 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Attack 2019) में हुए आतंकवादी हमले में हाडौती के वीर जवान हेमराज मीणा शहीद (Martyr Hemraj Meena) हो गए थे. इसके बाद राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के तीन मंत्रियों ने उनके गांव पहुंचकर सांगोद के अदालत चौराहे पर शहीद की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी.

लेकिन चार साल गुजर जाने के बाद भी न तो कोई मूर्ति लगी और न ही शहीद के परिवार की ही पूछ-परख की गई.शहीद की विधवा मधुबाला मीणा का कहना है कि मेरा घर उजड़ गया,लेकिन उस बलिदानी वीर पर भी राजनीति की जा रही है.शहीद हेमराज ने देश के लिए बलिदान दिया,आज उस बलिदान का अपमान किया जा रहा है.उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अदालत चौराहे पर मूर्ति नहीं लगती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी. 

कांग्रेस सरकार के तीन मंत्रियों ने की थी घोषणा
शहीद हेमराज मीणा सीआरपीएफ में जवान के रूप में तैनात थे.उनकी शहादत के बाद उनके पैतृक गांव ग्राम विनोदकलां में हुई श्रृद्धांजलि सभा में राज्य सरकार की ओर से स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल,खान और गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया और तत्कालीन मंत्री रमेश मीणा शामिल हुए थे. सभा में इन मंत्रियो ने सांगोद में अदालत चौराहे के मध्य में सर्किल का निर्माण कर शहीद हेमराज मीणा की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी.

इसके अनुसरण में जिला कलक्टर कोटा के आदेश पर 23.02.2019 की अनुपालना में नगर पालिका सांगोद द्वारा 13.51 लाख रुपए का तकमीना तैयार कर शहीद सर्किल का ले-आउट प्लान भी पास कर दिया गया.शहीद सर्किल के निर्माण के लिए नगर पालिका सांगोद ने ई-निविदा भी  31.07.2019 को जारी कर दी थी, लेकिन चार साल  गुजर जाने के बाद भी अदालत चौराहे के मध्य में सर्किल का निर्माण नहीं हुआ है.

जमीन पर गांव के दबंगों का कब्जा
मधुबाला ने कहा कि ग्राम सांगोद के प्रस्तावित सर्किल स्थल पर खसरा नं. 1153, 1274 की पीडब्ल्यूडी सड़क पर गांव के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा है.इसकी वजह से शहीद सर्किल का निर्माण नहीं हो पा रहा है.इस संबंध में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार तहसील कार्यालय सांगोद द्वारा मौके की पैमाईश भी नौ जुलाई 2020 को की गई थी.इसमें खसरा नं. 1153, 1274 की पीडब्ल्यूडी सड़क पर गांव के प्रभावशाली व्यक्तियों का अतिक्रमण प्रकट हुआ है.

मधुबाला ने कहा कि सरकार के सामने चंद भूमाफिया अधिक प्रभावशाली हो गए हैं.सैकड़ों बीघा भूमि मुक्त कराई गई है,लेकिन प्रस्तावित सर्किल पर कब्जा छुड़ाने की पहल सरकार ने नहीं की है. भूमाफिया शहीद का अपमान कर रहा है और सरकार चुपचाप देख रही है.उन्होंने कहा कि विधायक भरतसिंह हर मामले में पत्र लिखते रहते हैं,लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण और शहीद के अपमान पर चुप हैं.अधिकारियों से बात करते हैं तो कहते हैं कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं.

ये भी पढ़ें

Assam New Governor: गणित के टीचर से विधायक, मंत्री और अब राज्यपाल बनें गुलाबचंद कटारिया, ऐसे बनाया सियासी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget