एक्सप्लोरर

Kota Crime News: आपसी विवाद के बाद पत्नी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, जानें- पूरा मामला

Kota News: कोटा जिले में पत्नी ने पति के सिर पर सात बार कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें पति को गंभीर चोट आई है. पति का कोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है. पति ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Rajasthan News: सात जन्मों का वादा करने वाले पति पत्नी का अटूट रिश्ता कब टूट जाए ये नहीं कहा जा सकता. सुल्तानपुर में शादी के तीन माह बाद ही एक पत्नी ने अपने ही पति के सिर पर सात बार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया. गनीमत रही की पति के सिर पर गहरे घाव नहीं लगे नहीं तो उसकी मौत भी हो सकती थी. मामला सुल्तानपुर का है जहां पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से सात बार वार किए. पति के चिल्लाने पर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को सुल्तानपुर चिकित्सालय पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आए दिन होती थी तकरार
सुल्तानपुर एसएचओ संदीप विश्नोई ने बताया कि नगर के वार्ड संख्या 13 इस्लाम नगर निवासी इम्तियाज अली पुत्र जाहिद हुसैन उर्फ सोनू की तीन माह पूर्व ही बड़ौद निवासी मरजीना बानो से शादी हुई थी, परिजनों के मुताबिक दोनों में हमेशा किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती थी. इम्तियाज वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है, कथित तौर पर मंगलवार को सुबह 6 बजे अचानक किसी बात को लेकर उसकी पत्नी मरजीना ने उस पर हमला कर दिया. जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. पत्नी का गुस्सा इतना अधिक था कि उसने इम्तियाज के सिर पर 7 बार कुल्हाड़ी से वार किया. पत्नी के इस अचानक हमले से लहूलुहान पति की चिल्लाहट सुनकर बगल के कमरे में सो रहे उसके पिता जाहिद हुसैन और अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे. जिन्होंने किसी तरह उसे बचाकर तुरन्त सुल्तानपुर चिकित्सालय पहुंचाया.

Udaipur Murder Case Live: उदयपुर में शख्स की निर्मम हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण, इंटरनेट बंद, सीएम ने की शांति की अपील

घाव गंभीर होते तो जा सकती थी जान
सुल्तानपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ. परवेज खान ने बताया कि इम्तियाज उर्फ सोनू के सिर में कुल 7 जगह वार किए थे. गनीमत यह रही की घाव अधिक गहरे नहीं थे नहीं तो उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया होता. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पति का उपचार जारी है.

Udaipur Murder Case: उदयपुर में दर्जी की हत्या के बाद इलाके में तनाव, दुकानें बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget