एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर में दर्जी की हत्या के बाद इलाके में तनाव, दुकानें बंद

माहौल की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि आरोपी नामजद हो चुके हैं और धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है.

Udaipur Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में दुकान में दर्जी की हत्या के बाद मंगलवार शाम को माहौल बिगड़ गया. धारदार हथियारों के साथ आए बदमाशों द्वारा बीच बाजार एक युवक की हत्या करने के बाद से ही लोगों में गुस्सा है. इलाके की दुकानें बंद कर दी गईं. इस उग्र विरोध का कारण था कि हत्या के कुछ ही देर बाद दो युवकों ने एक वीडियो जारी किया और धारदार हथियार दिखाते हुए इसकी जिम्मेदारी ली. माहौल की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि आरोपी नामजद हो चुके हैं और धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है. वहीं भारी संख्या में व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला और देहली गेट चौराहे पर प्रदर्शन किया.

लोगों ने किया प्रदर्शन
दरअसल यह घटना शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मालदास स्ट्रीट में हुई जहां मृतक युवक कन्हैयालाल टेलर अपनी टेलरिंग की दुकान पर था. प्रत्यक्षदर्शियों से बात करने पर सामने आया कि दो युवक धारदार हथियार लहराते हुए आए और कन्हैयालाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. लोग बचाने आते उसे पहले दोनों फरार हो गए. सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध जताया. यहीं नहीं तुरंत दुकान बंद कर दी. शाम होते-होते मालदास स्ट्रीट में भारी भीड़ जमा हो गए और पुलिस बल तैनात हुआ.

नूपुर शर्मा के पक्ष में लिखा था युवक ने मैसेज
व्यापारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बीजेपी पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए विवादित बयान पर जो देशभर में विवाद चल रहा है. उसके पक्ष में मृतक युवक ने पोस्ट की थी. इसके बाद से उसे धमकियां मिल रहीं थी. जिन दो युवकों ने जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो जारी किया है, उसमें भी नूपुर शर्मा के बयान का ही हवाला दिया जा रहा है.

एक के बाद एक वीडियो जारी किया
घटना के बाद एक के बाद एक तीन वीडियो जारी किया गया है. इसमें पहला वीडियो घटना के पहले करीब 15 दिन पहले बना लिया गया था, जिसमें बताया जा रहा था कि युवक की हत्या करेंगे. दूसरा वीडियो हत्या का लाइव था जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या की गई. वहीं तीसरा वीडियो जारी किया जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली इन वीडियो में दो युवक सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Udaipur Murder Case: नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर शख्स की दुकान में घुसकर हत्या, सीएम गहलोत ने की शांति की अपील

Jalore Accident News: खड़े ट्रेलर से जा टकराई कार, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget