एक्सप्लोरर

Kota: राजस्थान के एक और कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड, NEET रिजल्ट के बाद डिप्रेशन में था छात्र

Kota Student Suicide: परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के चाचा दिल्ली में रहते हैं और रोशन बुधवार को ही दिल्ली से लौटा था. गुरुवार को उसने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद छोटे भाई को उसके कमरे पर भेजा.

Kota Coaching Students Suicide: कोटा शहर में कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. एक के बाद एक लगातार कोचिंग छात्रों की मौत सभी के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है. शैक्षणिक नगरी में जितने सुसाइड एक साल में होते थे, वर्ष 2023 में सारे रिकॉर्ड टूट गए और महज 5.5 महीने में ही 12 कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत हो गई. अनुमानित पूरे साल में 12 से 15 कोचिंग छात्रों द्वारा सुसाइड किया जाता था, लेकिन इस बार तो लगातार सुसाइड की घटनाओं ने प्रशासन के साथ परिजनों को भी चिंता में डाल दिया है. हालांकि इस बार अपेक्षाकृत कोचिंग स्टूडेंट भी हर साल की तुलना में काफी अधिक हैं. लेकिन फिर भी छात्रों का लगातार सुसाइड करना चिंता की बात है. इस बार बिहार के रहने वाले कोचिंग छात्र ने सुसाइड किया है.

नीट के रिजल्ट में हो गया था फेल
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में किराए से कमरा रहकर दो वर्षों से नीट (NEET) की तैयारी कर रहे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट रोशन (21) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्टूडेंट हाल ही में आए नीट के रिजल्ट में फेल हो गया था उसके 400 स्कोर बना था.

फोन नहीं उठा रहा था छात्र
देर रात की इस घटना के बाद कोटा में एक बार फिर परिजनों की चिंता बढ़ गई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने उन्हें बताया कि मृतक रोशन के चाचा दिल्ली में रहते हैं और रोशन बुधवार को ही दिल्ली से लौटा था. गुरुवार को उसने फोन रिसीव नहीं किया तो उसके छोटे भाई सुमन को रोशन के कमरे पर भेजा जहां सुमन ने कमरे में देखा तो रोशन फंदे पर लटका हुआ था. उसे तत्काल दरवाजा तोड़कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. रोशन के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

आखिरी बार मम्मी-पापा से की थी बात
एएसआई किशोर लाल ने बताया कि एक स्टूडेंट की फांसी लगाने की सूचना मिली थी. उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं रोशन के भाई सुमन ने बताया कि तनाव जैसी कोई बात नहीं थी वह मेंरे कमरे पर आया था और हमने बिरयानी साथ खाई लेकिन तनाव जैसा कुछ नहीं लगा. सुमन ने बताया कि उसकी आखिर बार बात मम्मी पापा से हुई थी उस समय भी कोई तनाव जैसी बात सामने नहीं आई लेकिन कोचिंग संस्थानों को सुसाइड रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: 'पंजाब-दिल्ली में चुनाव न लड़े कांग्रेस, इसी शर्त पर राजस्थान से AAP होगी बाहर', प्रदेश प्रभारी ने बताया पूरा प्‍लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget