एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा के कोचिंग संस्थानों ने सरकार की गाइडलाइन पर मांगा स्पष्टीकरण, संचालकों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र

New Rules for Kota Coaching Centers: कोचिंग संस्थानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गाइडलाइन को लेकर असमंजस की स्थिति है. इसे लेकर कोचिंग संचालक जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी से मिले.

Kota Coaching Center: कोटा में कोचिंग संस्थानों के लिए राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गाइडलाइन के अक्षरश: पालन के आदेश जारी किए किए हैं, जिसमें अब सख्ती का रुख अपनाया जा रहा है, लेकिन गाइडलाइन में कई ऐसी विषय वस्तु हैं जो कोचिंग संस्थानों को समझ नहीं आ रही है. इसके चलते उन्होंने जिला कलेक्टर से स्थिति को स्पष्ट करने के लिए एक पत्र सौंपा है, ताकी गाइडलाइन का पालन किया जा सके और  उसमें कोई गलती न हो. 

दरअसल, कोटा स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने व्यवस्थागत चुनौतियां बताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. कोटा के कोचिंग संचालक जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी से मिले और कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की. सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कोचिंग के रजिस्ट्रेशन के लिए सक्षम अधिकारी कौन होगा और कहां आवेदन किया जाना है.  नियमावली में क्रमांक-5 और 4 (आई) के लिए यह स्पष्ट नहीं है. यदि गाइडलाइन के पालन के संबंध में कोई शिकायत करनी हो तो भी सक्षम अधिकारी की जानकारी होनी चाहिए. इसका उल्लेख कहीं नहीं है.

गाइडलाइन के जारी करने के बाद असमंजस की स्थिति
सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि गाइडलाइन लागू करने के संबंध में भी तिथि स्पष्ट नहीं की गई है. जब तक ऑफशियल गजट में इन निर्देशों को शामिल नहीं किया जाता, तब तक इन्हें एक विभागीय निर्देशों के रूप में ही देखा जाता है. राज्य सरकार को इन निर्देशों की पालन के संबंध में तिथि भी जारी करनी चाहिए थी. गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाने हैं, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई वेब पोर्टल अभी तक नहीं है. इस गाइडलाइन के जारी करने के बाद असमंजस की स्थिति बनी है. इससे पहले सितम्बर 2023 में जारी की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा था.

सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि अब नई गाइडलाइन आने पर क्या पुरानी अप्रभावी हो जाएगी, इस संबंध में भी स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए. गाइडलाइन लागू करने के साथ ही इसकी नियमावली और प्रक्रिया भी स्पष्ट की जानी चाहिए. गाइडलाइन लागू करने से पहले राज्य सरकार द्वारा स्टूडेंट्स के अधिकार और कोचिंग संस्थानों के पक्ष को लेकर कानूनी राय ली जानी चाहिए थी. इस संबंध में राज्य सरकार से कोटा स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने पूर्व में मांग भी की थी कि जब भी इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी, कोचिंग संस्थानों का पक्ष भी सुना जाए.

जिला कलेक्टर ने क्या कहा
सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि इसके बाद भी यहां कोचिंग संस्थानों का पक्ष सुने बिना ही उसे अक्षरश: गाइडलाइन लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया, जोकि कोटा के कोचिंग संस्थानों के साथ अन्याय है. वहीं इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि गाइडलाइन के अध्ययन के संबंध में जो सवाल कोटा स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने उठाए हैं, उसके संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा और सक्षम स्तर पर बात रखी जाएगी. साथ ही प्रयास किया जाएगा कि जल्द गाइडलाइन के तथ्यों में स्पष्टता आए.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले, 'हर महिला को लखपति बनाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के 'गालीबाज' मंत्री गौतम दक बैकफुट पर, कांग्रेस ने 'असली चरित्र' दिखाने की दी चेतावनी
राजस्थान के 'गालीबाज' मंत्री गौतम दक बैकफुट पर, कांग्रेस ने 'असली चरित्र' दिखाने की दी चेतावनी
Jaipur News: भैराणा धाम जमीन विवाद बना सियासी मुद्दा, संतों के समर्थन में कांग्रेस, BJP का पलटवार
जयपुर: भैराणा धाम जमीन विवाद बना सियासी मुद्दा, संतों के समर्थन में कांग्रेस, BJP का पलटवार
Jodhpur News: HC आदेश के बाद जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़
जोधपुर: HC आदेश के बाद जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़
Ajmer News: कांग्रेस नेता रामसिंह मर्डर केस में खुलासा, पहली पत्नी, बेटे और बेटी ने रची साजिश
अजमेर: कांग्रेस नेता रामसिंह मर्डर केस में खुलासा, पहली पत्नी, बेटे और बेटी ने रची साजिश

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget