एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा बना राजस्थान का चौथा विकास प्राधिकरण, शहर की बढ़ेगी सीमा, क्षेत्राधिकार में आएंगे 289 नए गांव

Rajasthan News: राज्य सरकार की ओर से बजट 2022-23 में कोटा नगर विकास न्यास (UIT) को विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की गई थी. इसको सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया.

Kota News: कोटा के विकास को और भी अधिक पंख लगने वाले हैं. कोटा यूआईटी के बाद अब विकास प्राधिकरण कहलाएगा. इसके बजट घोषणा के बाद अब इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा. राज्य सरकार की ओर से बजट 2022-23 में कोटा नगर विकास न्यास (UIT) को विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की गई थी. इसके संदर्भ में हाल ही में नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा.

इसको सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया. अब जल्द ही कोटा डेवलोपमेंट अथॉरिटी (KDA) की अधिसूचना जारी हो जाएगी. अधिसूचना जारी होते ही केडीए का अस्तित्व कोटा में शुरू हो जाएगा. केडीए में शामिल होने वाले गांवों के प्रस्ताव मांग गए थे.

न्यास ने ट्रस्ट बैठक आयोजित कर गत 16 मार्च को केडीए के गठन के लिए शामिल होने वाले गांवों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए हैं. न्यास ने केडीए के दायरे में 289 राजस्व गांवों को शामिल किया है. कोटा विकास प्राधिकरण का गठन होने के बाद केडीए के दायरे में सम्पूर्ण लाडपुरा तहसील के 212 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है.

कैथून नगर पालिका के चार गांव शामिल

इसमें कैथून नगर पालिका के चार गांव को भी शामिल है. इसके साथ ही इसमें दीगोद तहसील के 14 गांवों को शामिल किया गया है. वहीं बूंदी जिले के 62 गांवों को शामिल किया गया है. इसमें तालेड़ा तहसील के 47 गांव, केशवरायपाटन पालिका क्षेत्र के आठ गांव और तहसील क्षेत्र के सात ग्रामीण गांव शामिल भी हैं.  केडीए का गठन होने के बाद इसका दायरा बारां रोड पर सिमलिया तक और दीगोद-सुल्तानपुर रोड पर दीगोद से पहले तक रहेगा.

इसी तरह से बूंदी रोड पर तालेड़ा तक, डाबी रोड पर धनेश्वर गांव तक, झालावाड़ रोड पर मंडाना के आगे कनवास तहसील की सीमा तक, रावतभाटा रोड पर रावतभाटा और रामगंजमंडी तहसील तक के गांवों को भी इसमें शामिल किया गया है. 

केडीए को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां
वहीं केशवरायपाटन के राजस्व गांवों को भी शामिल किया गया है. कोटा में विकास प्राधिकरण का गठन होने के साथ इसमें यहां का विकास कराने के लिए कई वित्तीय शक्तियां निहित हो जाएंगी, जिससे विकास कार्यों की फाइलें और अन्य फाइलों के लिए कोटा की जनता को राज्य सरकार के अनुमोदन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साथ ही जयपुर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे.

बता दें वर्तमान में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की फाइलों के टेंडर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेजे जाते हैं. केडीए के गठन होने के बाद ये फाइलें कोटा में ही अनुमोदित हो सकेंगी. 

कोटा में विकास प्राधिकरण का गठन होने के साथ इसमें यहां का विकास कराने के लिए कई वित्तीय शक्तियां निहित हो जाएंगी, जिससे विकास कार्यों की फाइलें और अन्य फाइलों के लिए कोटा की जनता को राज्य सरकार के अनुमोदन होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साथ ही जयपुर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे. बता दें वर्तमान में विकास कार्यों की फाइलों के साथ 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की फाइलों के टेंडर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेजी जाती हैं. केडीए के गठन होने के बाद ये फाइलें कोटा में ही अनुमोदित हो सकेंगी. 

केडीए का गठन होने के बाद केडीए में 70 तरह के पद होंगे
1. कोटा विकास प्राधिकरण का पदेन अध्यक्ष और यूडीएच मंत्री
2. कोटा विकास आयुक्त 
3. सचिव

निदेशक 11 होंगे जो इस प्रकार होंगे.
1. निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम/द्वित्तीय- अतिरिक्त मुख्य अभियंता,
2. अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता
3. निदेशक वित्त 
4. निदेशक विधि 
5. निदेशक आयोजना 
6. उपमहानिरीक्षक (परिवर्तन)-
7. वन संरक्षक अतिरिक्त आयुक्त- कोटा उत्तर, दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी
8.  अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन)
9.  संयुक्त रजिस्ट्रार (सहकारिता)
10. संयुक्त आयुक्त (सिस्टम मैनेजमेंट)
11. (संयुक्त आयुक्त (संसाधन, विकास और समनव्यक)

विभिन्न तरह की कमेटियां मौजूद रहेगी
यही नहीं पांच तरह की कमेटियां होगी. इन कमेटियों के गठन होने से छोटे-छोटे मामलों की अनुमति के लिए राज्य सरकार के पास फाइल नहीं जाएंगी. ये कमेटियां इस प्रकार की होंगी. अथॉरिटी एक्जूकेटिव कमेटी, ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड, लैंड एंड प्रोपर्टी कमेटी, बिल्डिंग प्लान कमेटी और प्रोजेक्ट वर्क कमेटी.

Rajasthan विधानसभा में भिड़े BJP और कांग्रेस के विधायक, मंत्री रामलाल जाट ने मदन दिलावर को मारा मुक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget