एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार अभिषेक करने से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, जान लें काम की बात

Rajasthan News: महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को किस तरह से प्रसन्न कर आप अपने घर में सुख और शांति ला सकते हैं, इस बारे में पंडित सुरेश श्रीमाली (Suresh Shrimali) ने विस्तार से बताया है. 

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर विभिन्न प्रकार के अभिषेक करने और राशि के अनुसार पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. राशि के अनुसार आप भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अभिषेक कर सकते हैं. इस महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को किस तरह से प्रसन्न कर आप अपने घर में सुख और शांति ला सकते हैं, इस बारे में पंडित सुरेश श्रीमाली (Suresh Shrimali) ने विस्तार से बताया है. उन्होंने ये भी बताया कि कौन सा अभिषेक करने से किस तरह का फल प्राप्त किया जा सकता है. 

पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि... 

गंगा जल से अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन यदि शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया जाए तो व्यक्ति को सभी प्रकार के सुखों एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है. 

दूध से अभिषेक
अगर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया जाए तो व्यक्ति तीव्र एवं तार्किक बुद्धि को प्राप्त करता है. घर में यदि किसी भी कारणवश लड़ाई-झगड़े या कलह जैसी स्थिति होती है तो ये बाधाएं समाप्त होती हैं और घर में मधुरता का वास होता है.

घी से अभिषेक
महाशिवरात्रि के विशेष दिन पर यदि घी से शिवलिंग पर अभिषेक किया जाए तो करने वाले व्यक्ति के वंश में विस्तार होता है साथ ही समस्त रोगों से मुक्ति मिलती है. 
 
गन्ने के रस से अभिषेक
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है. 

शहद से अभिषेक 
ऐसी भी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति क्षय रोग अर्थात टीबी का मरीज है और वो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करे तो उसके इस रोग का पूरी तरह से नाश होता है.  

इत्र से अभिषेक
जिन्हें अपने दाम्पत्य जीवन में किसी भी कारणवश काम सुख में कमी है तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर इत्र से अभिषेक करने पर उनके काम-भोग में निश्चित रूप से वृद्धि होती है और व्यक्ति पूर्ण रूप से दाम्पत्य जीवन के सुखों को प्राप्त करता है. 

जल से अभिषेक
बताए गए अभिषेकों को करने में अगर व्यक्ति सामर्थ्यवान नहीं है तो भगवान श्रद्धा भाव से किए गए जल के अभिषेक को भी स्वीकार कर समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति का वरदान देते हैं. 

राशि के अनुसार इस महाशिवरात्रि शिव जी का ऐसे करें अभिषेक

वृषभ: कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर शिव जी का पूजन करने से संतान का विकास होगा एवं लक्ष्मी जी सदा सहाय रहेंगी. 

मिथुन: भांग मिश्रित दूध से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो मनोकामनायें पूर्ण होंगी. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी.

मेष: कनेर के पुष्प और शहद से शिव जी का अभिषेक करने से कार्य सिद्ध होंगे. 

कर्क: घी, शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर शिव जी प्रसन्न होकर मनचाही संतान का आशीर्वाद देते हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है. 

सिंह: गुलाब जल मिश्रित दूध से शिव जी का अभिषेक करने पर सामाजिक कार्यो में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी एवं धन में वृद्धि होगी. 

कन्या: धतूरा, गांजा, शमी और दही से शिव जी का अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होगा और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. 

तुला: पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी एंव संतान सुशिक्षित व आज्ञाकारी होगी. 

वृश्चिक: दूध में बिल्वपत्र मिलाकर शिवजी का अभिषेक करने से दुःख व कष्ट दूर होकर घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। 

धनु: दूध में कनेर के फूल और शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से रिश्तों में मजबूती आती है एवं व्यवसाय में प्रगतिशीलता आएगी. 

मकर: गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करने पर परिवार में सुख और समृद्धि आएगी साथ ही शरीर निरोगी होगा.  

कुम्भ: खीर से शिव जी का अभिषेक करने से घर के क्लेश मिटते हैं एंव संतान सही मार्ग पर चलती है.

मीन: दूध में भांग, तुलसी, गन्ने का रस, मौलगिरी और कटेली के पुष्प मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से सभी प्रकार की बाधाएं समाप्त होती हैं, भय दूर होता है एवं आय के स्त्रोत बनते हैं.

ये भी पढ़ें:

5 साल पहले शख्स ने सिनेमाघर में पानी की बोतल के लिए चुकाए 40 रुपए, अब जो हुआ वो आप खुद पढ़ें 

Kota News: कोटा में बड़ा हादसा, उज्जैन जा रही कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget