एक्सप्लोरर

Rajasthan News: करणपुर विधानसभा में 5 जनवरी को होगा मतदान, जानें- कितने उम्मीदवारों ने ठोकी चुनावी ताल

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने चुनावी संचालन समिति बनाई है. जिसमें बीजेपी के करणपुर सीट पर चुनाव को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया है. समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है.

Karanpur Assembly Candidate List: राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से विधानसभा की 199 सीटों पर चुनाव हो चुका है. उसके नतीजे भी आ गए हैं. श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को विधानसभा चुनाव होंगे. यह सीट बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है. जानकारों की मानें तो एक विधानसभा सीट पर हार जीत का सूबे की राजनीति पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. करणपुर विधानसभा सीट पर परिणाम सत्ता के पक्ष में आते है. लेकिन राज्य में सत्ता गवाह चुकी कांग्रेस इस चुनाव को जीतकर लोकसभा चुनाव के लिए आम कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है. 

वहीं राज्य की सत्ता पर काबिज हो चुकी बीजेपी इस सीट को जीतकर अपनी जीत का डंका बजाना चाहती है. यही वजह है कि दोनों दल चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुड़े हैं करणपुर सीट पर विधानसभा चुनाव में 11 दिन शेष बचे है. कांग्रेस बीजेपी दोनो ही दल इस चुनाव में अपनी ताकत झोंक ने को तैयारी में जूठे है. बीजेपी का फोकस अभी मंत्रिमंडल विस्तार पर हैं. अगले सप्ताह होने की संभावनाएं जताई जा रही है. उसके बाद माना जा रहा हैं . बीजेपी के नेताओं के यहां पर दौरे तेज होंगे. यह चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है.

बीजेपी और कांग्रेस की होगी सीधी टक्कर 
श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होना था. लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था. चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था. अब चुनाव में कांग्रेस ने यहां से गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रुपिंदर कुन्नर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को अपना उम्मीदवार बनाया है हालांकि सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर है.

उम्मीदवार का नाम              पार्टी का नाम

सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी              बीजेपी
रुपिंदर सिंह कुन्नर                कांग्रेस
अशोक कुमार                     बसपा
पृथ्वी पाल सिंह                  आम आदमी पार्टी
बलकरण सिंह                    शिरोमणि अकाली दल
कृष्ण कुमार                       नेशनल जनमंडल पार्टी
चुकी देवी                          निर्दलीय
छिद्रपाल सिंह                    निर्दलीय
सुखराम                            निर्दलीय
तीतर सिंह                         निर्दलीय 
सुरेंद्र नागपाल                    निर्दलीय 
काला सिंह                        निर्दलीय

संचालन समिति का किया गया है गठन 
भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी संचालन समिति बनाई है. जिसमें बीजेपी के करणपुर सीट पर चुनाव को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया है. समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है. इसके अलावा समिति के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और गंगानगर के जिला अध्यक्ष सरवन पाल को इसमें शामिल किया गया है. इनके अलावा कई विधायक को वरिष्ठ नेता भी इस समिति में शामिल है.

डोटासरा ने  बनाई 26 नेताओं की कमेटी
श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर प्रचार को लेकर कांग्रेस ने भी शुरुआत कर दी है. चुनाव प्रचार और प्रबंधन के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 26 नेताओं की कमेटी भी बना दी है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पदाधिकारी की बैठक भी ले चुके हैं. पार्टी ने जिन 26 नेताओं का प्रचार की कमान सौंपी है. इनमें पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के अलावा विधायक वरिष्ठ नेता भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: News Year 2024: नए साल पर सालासर बालाजी और खाटूजी श्याम में जुटती है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, जानें क्या कहते हैं पुजारी? 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget