एक्सप्लोरर

Junaid-Nasir Murder: दो मुस्लिमों को जिंदा जलाने के मामले ने पकड़ा तूल, सांसद बोले- ‘निर्दोष हिंदू संगठनों को निशाना न बनाए सरकार’

भिवानी हत्याकांड मामले में आरोपियों को लेकर अलवर सांसद बाबा बालकनाथ ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों पर झूठे मामले दर्ज करने के आरोप लगाए हैं.

Bharatpur Murder Case: गत दिनों हरियाणा लोहारू में एक जली हुई जीप में गौ तस्करों के लापता होने के बाद कंकाल मिलने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अलवर सांसद बाबा बालक नाथ योगी ने कहा कि इस तरह की संवेदनशील घटनाओं पर हिंदू संगठनों को निशाना बनाने की राजनीति नहीं होनी चाहिए. अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इरादतन निर्दोषों को फंसाने का प्रयास कर रही है. जीप में आग लगाई गई है या लगवाई गई है, इसकी जांच होना अभी बाकी है.

उन्होंने कहा कि गाड़ी राजस्थान की है लेकिन कंकाल किसका है इसका भी परीक्षण होना शेष है, लेकिन हिंदू संगठनों के खिलाफ द्वेषभाव रखने वाली राजस्थान सरकार ने परिजनों पर दबाव बनाते हुए झूठी एफआईआर लिखवाई है, जिसके आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं  पर कार्यवाही दुर्भाग्यपूर्ण है. 

राजस्थान सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप
अलवर सांसद बाबा बालक नाथ योगी ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार का उद्देश्य हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर उन पर कार्यवाही करने का रहा है. कांग्रेस सरकार की इस तुष्टिकरण की राजनीति के चलते पूरे प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल है. अपने राजनीतिक उद्देश्य और स्वार्थों को पूरा करते हुए राजस्थान सरकार को इस तरह के बेहद संवेदनशील प्रकरण में निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, जिससे घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्यवाही की जा सके.

गौ रक्षकों को झूठे मामलों में फंसा रही सरकार: बालक नाथ
उन्होंने कहा कि किसी की भी हत्या सनातन हिंदू धर्म में अक्षम्य हैं, ऐसे लोगों को कानूनन उचित दंड देना चाहिए, यही धर्म का सही मार्ग है. लेकिन राजस्थान सरकार को गौ रक्षकों और उनके परिवार जनों को बेवजह झूठे मामलों में आरोपी सिद्ध करने के प्रयासों से बचना चाहिए. सरकार की कार्यवाही से प्रतीत हो रहा है कि चुनावी वर्ष में कहीं ना कहीं समुदाय विशेष को खुश करने के उद्देश्य से निर्दोष गौ रक्षक और उनके परिवार जनों को निशाना बना रही है.

उन्होंने हाल ही की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अलवर जिले सहित प्रदेश में गौ तस्करी पर लगाम नहीं लगा पा रही है. आए दिन गोवंश वध और तस्करी की घटनाएं सामने आ रही है. जिन पर राजस्थान कांग्रेस सरकार लगाम लगाने पर पूरी तरह असफल रही है.

रिपोर्ट- जुगल गांधी

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ठगी के शिकार निवेशक, एक केंद्रीय मंत्री पर लगाया यह आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget