एक्सप्लोरर

JOSAA Counselling 2022: आईआईटी में फाइनल एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग प्रोसेस शुरू, इस साल भी कंप्यूटर साइंस का क्रेज

काउंसलिंग के छह राउंड समाप्त होने के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल भी विद्यार्थियों में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का क्रेज बरकरार रहा. टॉपर्स की पहली च्वाइस आईआईटी की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच ही रही.

JOSAA Counselling 2022: देश के आईआईटी-एनआईटी और ट्रिपलआईटी की जोसा काउंसलिंग पूरी होने के बाद अब स्टूडेंट्स अपने आवंटित कॉलेजों में प्रवेश के लिए फाइनल एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करते दिखाई दे रहे है. जोसा काउंसलिंग के छठे राउंड में विद्यार्थियों को आवंटित आईआईटी, एनआईटी में फाइनल प्रवेश के लिए अलग-अलग तरीके से ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी.
 
टॉप 9 आईआईटी में सीएस ही पसंद
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की देश की 23 आईआईटी की कुल 15477 सीटों के लिए इस साल भी जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग करवाई गई. काउंसलिंग के छह राउंड समाप्त होने के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल भी विद्यार्थियों में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का क्रेज बरकरार रहा. टॉपर्स की पहली च्वाइस के रूप में शीर्ष आईआईटी की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच ही रही. इस साल टॉप 9 आईआईटी ने कम्प्यूटर साइंस ब्रांच की ओपन से जेंडर न्यूट्रल पूल से क्लोजिंग एआईआर 897 रही, जिसमें सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रांच आईआईटी मुंबई कम्प्यूटर साइंस रही. इसकी सभी सीटें अखिल भारतीय स्तर पर ओपन से टॉप 61 रैंक तक रहने वाले विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश लेकर भर दी गई.

दूसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली 
आहूजा ने बताया कि वहीं दूसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली रही, जिसमें टॉप 102 रैंक तक आने वाले विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया. तीसरे नंबर पर आईआईटी मद्रास में टॉप 175 ,आईआईटी कानपुर में 237, आईआईटी खड़गपुर में 303 और आईआईटी रूड़की में 413, आईआईटी गुवाहाटी में 589, आईआईटी हैदराबाद में 608 एवं आईआईटी बीएचयू वाराणसी में सीएस ब्रांच में टॉप 897 रैंक तक के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया. इसके अलावा सभी 23 आईआईटी में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की स्थिति देखें तो इस ब्रांच में ओपन से जेंडर न्यूट्रल पूल से 5172 रैंक पर आईआईटी में अंतिम प्रवेश मिल सका. यह प्रवेश आईआईटी भिलाई में लिया गया. साथ ही ओपन से ही फीमेल पूल कोटे में 8990 रैंक पर आईआईटी भिलाई में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का आवंटन हुआ.
 
क्यों चुनते हैं सीएस?
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की विद्यार्थियों द्वारा कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का चयन करने का प्रमुख कारण सीएस के बढ़ते स्कोप के साथ-साथ बड़े पैकेज पर अच्छी कंपनियों में नौकरियों का मिल जाना है. साथ ही इस ब्रांच द्वारा विद्यार्थी भविष्य में आगे की पढ़ाई के लिए भी देश-विदेश में अच्छे विकल्पों को चुन लेते हैं. विदेशी श्रेष्ठ संस्थानों द्वारा भी सीएस के विद्यार्थियों को चयन में प्राथमिकता मिल जाती है. विद्यार्थी कम्पयूटर साइंस ब्रांच के साथ वेब डेवलपर, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, डाटाबेस एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट, सिस्टम डिजाइनर और नेटवर्किंग इंजीनियर आदि क्षेत्रों में अपना करियर बना रहे हैं.
 
कल जमा करवानी होगी आंशिक प्रवेश फीस
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स को एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई का आवंटन हुआ है, उन्हें सर्वप्रथम 21 अक्टूबर के मध्य आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी मिली सीट को कन्फर्म करना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी आवंटित एनआईटी की सीट निरस्त कर दी जाएगी. यह आंशिक प्रवेश फीस सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 40 हजार रुपए एवं एससी-एसटी के लिए 20 हजार रुपए रखी गई है. विद्यार्थियों को अभी किसी भी आवंटित कॉलेज में फिजीकल रिपोर्ट करने की आवश्यक्ता नही हैं. आंशिक प्रवेश फीस जमा कराने के उपरांत विद्यार्थी को आवंटित एनआईटी सिस्टम के कॉलेजों में फाइनल प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं शेष कॉलेज फीस की सम्बंधित जानकारी कॉलेजों की वेबाइट से प्राप्त करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: IIT ने रिफाइनरियों के हीट एक्सचेंजर्स के लिए डेवलप किया मशीन लर्निंग मॉडल, ये होगा फायदा

Rajasthan News: इस बार अनोखी होगी भरतपुर की दीवाली, दीप महोत्सव कार्यक्रम के साथ होगी 100 फीट लंबे गोवर्धन की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget