एक्सप्लोरर

जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV मे कैद वारदात

Jodhpur News: पुरानी दुश्मनी में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावर बाइक पर बैठे युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गये. सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है.

Jodhpur Murder Case: जोधपुर में हत्या की सनसनीख वारदात सामने आयी है. हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर बैठे युवक के सिर में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. फायरिंग से संगरिया क्षेत्र में सनसनी फैसल गयी.

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों को पकड़ने का दावा कर रही है. डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि संगरिया क्षेत्र में एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 
सुभाष बिश्नोई के रूप में की.

सुभाष बिश्नोई डांगियावास थाना क्षेत्र के खेड़ी सालवा गांव का रहने वाला था. राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि वारदात के पीछे पुरानी दुश्मनी है. गांव में मृतक के परिवार की दूसरे परिवार से दुश्मनी है. दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई वारदात हो चुकी है. मृतक युवक सुभाष बिश्नोई इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा है. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. पुलिस जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचायेगी.


जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV मे कैद वारदात

पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए हत्या

पुलिस के मुताबिक सुभाष बिश्नोई संगरिया क्षेत्र में रिश्तेदार से मिलने आया था. इस दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि मृतक के मिलने वाले ही थे. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सुभाष को पैसे देते हुए नजर आ रहा है. दूसरा व्यक्ति सुभाष को गोली मारते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है. डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि जोधपुर पुलिस कमेस्ट्रेट ईस्ट के डांगियावास थाना अंतर्गत खेड़ी सालवा गांव निवासी चित्रा राम बिश्नोई की वर्षों पहले हत्या कर दी गई थी. अब तक पुरानी दुश्मनी में कुल चार हत्याकांड हुए हैं. पुलिस को अंदेशा है कि अब सुभाष बिश्नोई की हत्या कर पुरानी दुश्मनी का बदला लिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, VC ने खिलाड़ियों दी यह सलाह

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget