एक्सप्लोरर

राजस्थान विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, VC ने खिलाड़ियों दी यह सलाह

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2024-25 में 100 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे.

Kabaddi Competition In Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड में इंटर कॉलेज कबड्डी कंपटीशन सत्र 2024-25 का शुभारम्भ हुआ है. जिसमें राजस्थान विश्वविद्यालय कुल 34 खेलों में पश्चिमी क्षेत्रिय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम का गठन की जाएगी. इस प्रक्रिया के लिए 7 से 11 अक्टूबर 2024 तक अन्तर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष और महिला हो रही है. जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे. 

सचिव खेल बोर्ड डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान विश्वविद्यालय से सम्बंधित कबड्डी पुरुष और महिला वर्ग में लगभग 100 से अधिक टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं. कुलपति प्रो अल्पना कटेजा ने कहा कि खिलाड़ियों को डिजिटल प्रदूषण (अत्याधिक मोबाइल के प्रयोग करने) से दूर रहेंने और खेलो की और ध्यान के लिए कहा और सभी खिलाड़ियों को समझाया कि खेलों में प्रतिभागिता किसी भी हार-जीत से बड़ी होती है. ऐसी खेल प्रतियोगिताएं प्रदेश भर के खिलाड़ियों को एक बड़ा माहौल देती हैं.

विधायक ने कहा-सुविधाएं दी जाएंगी
खेल बोर्ड के अध्यक्ष विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं. इसलिए मुझे सब पता है. किन चीजों की जरूरत होती है. खिलाडी को क्या चाहिए और उसके लिए पूरा काम करूंगा. उन्होने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड में मौजूदा सुविधायें बढ़ाई जाएंगी. खेल की गतिविधियों को सुचारू तथा निष्पक्ष तरीके से चलाने की कोशिश करूंगा. 

कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी राजूलाल चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर 1 महीने का होना चाहिए और हर महिने कॉलेजो में प्रतियोगिता कराई जानी चाहिए. ओलम्पियन और अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल मैदान में अधिक से अधिक समय अभ्यास करना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए.

इतने मैच खेले गए
डॉ शैलेश मौर्य ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता अन्तर महाविद्यालय (पुरुष) के कुल 34 मैच खेले गए हैं.

ये भी पढें: राजस्थान SI पेपर लीक केस में छठी गिरफ्तारी, जोधपुर पुलिस ने वर्षा बिश्नोई को कोटा से किया गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget