एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, नए घर में फंदे से लटका मिला शव

Jodhpur News In Hindi: जोधपुर के लालसागर इलाके में रिटायर्ड एएसपी दशरथ सिंह चरण ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. नए घर में फंदे से लटका शव मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राजस्थान के जोधपुर शहर के लालसागर इलाके में एक रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दशरथ सिंह चरण के रूप में हुई है, जो करीब दो साल पहले पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, दशरथ सिंह चरण ने हाल ही में लालसागर क्षेत्र में नया मकान बनवाया था. वह अपनी पत्नी के साथ करीब एक सप्ताह पहले ही इस घर में रहने आए थे. सेवानिवृत्ति के बाद वह कुछ समय तक जयपुर में रह रहे थे, लेकिन हाल में जोधपुर लौटकर अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे.

NEET छात्र सुसाइड: पीड़ित परिवार की राहुल गांधी के साथ मुलाकात में मौजूद था हिस्ट्रीशीटर! अब छिड़ा विवाद

घर लौटने पर पत्नी ने देखा फंदे पर लटका शव

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को चरण की पत्नी किसी रिश्तेदार से मिलने गई थीं. जब वह वापस घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि दशरथ सिंह चरण फंदे से लटके हुए हैं. यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

परिजन चरण को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

तनाव में होने की आशंका, जांच जारी

मंडोर थाना प्रभारी शेषकरण ने बताया कि शाम करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दशरथ सिंह चरण पिछले कुछ समय से तनाव में हो सकते थे. हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

किशनगढ़ में कांग्रेस नेता रामसिंह हत्याकांड का खुलासा, पत्नी-बेटी और नाबालिग बेटे ने ही रची थी साजिश

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इस तरह आत्महत्या करने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
Advertisement

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget