एक्सप्लोरर

NDPS एक्ट में फरार तस्करों को जोधपुर पुलिस ने धर दबोचा, अब तक 62 ऑपरेशन में 64 आरोपी पकड़े गए

Jodhpur News: जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तीन फरार तस्करों को गिरफ्तार किया. ये तस्कर राजनीतिक रसूख के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी के काम को अंजाम दिया करते थे. 

Jodhpur News: बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए बनाई गई स्पेशल साइक्लोनर टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को धर दबोचा है. इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम प्रॉपर्टी डीलर बनकर तस्करों तक पहुंची. तीनों तस्कर भणनियाणा (जैसलमेर) में एक फार्म हाउस में पार्टी कर रहे थे.

टीम दीवार फांदकर अंदर गई और तीनों तस्करों को धर दबोचा. दावा है कि एक तस्कर भणनियाणा में उपप्रधान का जेठ है. तीनों तस्कर राजनीतिक रसूख दिखाकर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे. तस्करों ने निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ को अपना ठिकाना बना रखा था. यहां से पूरे प्रदेश में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे. साइक्लोनर टीम ने करीब 15 दिन से जमीन खरीदार बनाकर रेकी की थी.

मामले में मुख्य सरगना को दबोचा गया

आईजी रेंज विकास कुमार ने बताया कि तीनों को ऑपरेशन मद-गवैया के तहत पकड़ा गया है, जिसमें जस्साराम उर्फ जसिया 30 वर्षीय बाबूराम, चेतन राम शामिल हैं. 2024 में जैसलमेर जिले में पुलिस ने अफीम बरामद किया था. इस मामले में आरोपी बाबूराम और उसके सहयोगी चेतन राम फरार चल रहे थे. मामले में मुख्य सरगना को दबोचा गया है. मुख्य आरोपी जस्साराम उर्फ जसिया है जो पिछले 6 साल से फरार था. इसके खिलाफ पाली चित्तौड़ बाड़मेर तीन जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. पाली पुलिस ने उस पर 25000 इनाम घोषित किया था. 

जस्साराम उर्फ जसिया हर महीने में मादक पदार्थ की दो बड़ी खेप पश्चिमी राजस्थान में सप्लाई करता था. सप्लाई पूरी करने के बाद अपने साथियों के साथ गोवा में जमकर शराब पार्टी किया करता था. आरोपी से पूछताछ में प्रदेश में फैले मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क सामने आने की उम्मीद है.

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

आईजी रेंज विकास कुमार ने बताया कि टीम करीब 15 दिन से भणनियाणा और आसपास की जगह पर जमीन खरीदने के बहाने से रेकी कर रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी भणनियाणा के फार्म हाउस में शराब पार्टी करते हैं. टीम ने फार्म हाउस में आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी. फार्म हाउस में गुरुवार को रसोई का काम करने वाले रसोइया आरोपियों की शराब पार्टी के लिए चकने का सामान लेने के लिए बाहर आया था.

टीम ने उसे पड़कर पूछताछ की जिसमें पता चला की मादक पदार्थ की तस्करी का आरोपी जस्साराम यहां रुका हुआ है. इस पर टीम गुरुवार रात दीवार फंदाकर फार्म हाउस के अंदर पहुंची. इस दौरान तीनों आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे. टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: ABVP जयपुर प्रांत अध्यक्ष और प्रांत मंत्री के नामों की घोषणा, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget