एक्सप्लोरर

Jodhpur News: शिकारियों के फंदे में फंसी मादा लेपर्ड का देर रात रेस्क्यू, जोधपुर में चल रहा इलाज

Jodhpur News: वन्य जीव प्रभाग की टीम ने पाली जिले के बोया गांव में फंदे से एक फीमेल लेपर्ड का देर रात रेस्क्यू किया है. फंदे में फंसने के कारण जख्मी हुई लेपर्ड का जोधपुर में इलाज चल रहा है.

Jodhpur News: जोधपुर के जवाई डैम क्षेत्र में लेपर्ड की संख्या बढ़ने के साथ शिकारी भी सक्रिय हो गए हैं. वन्य जीव प्रभाग की टीम ने पाली जिले के बोया गांव में फंदे से एक फीमेल लेपर्ड का रेस्क्यू किया है. रात दो बजे फीमेल लेपर्ड को शिकारियों के फंदे से मुक्त करा दिया गया. फंदे में फंसने के कारण जख्मी हुई लेपर्ड का जोधपुर में इलाज चल रहा है. ठीक होने पर वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा. मेल लेपर्ड बहुत शातिर होते हैं और आसानी से शिकारियों के चंगुल में नहीं फंसते. अभी तक शिकारियों के फंदे से तीन फीमेल को मुक्त कराया जा चुका है. सिर्फ एक मेल लेपर्ड शिकारियों के चंगुल में फंसा था, लेकिन फंदे सहित भाग निकला.

देर रात टीम ने मादा लेपर्ड का किया रेस्क्यू

जवाई रेलवे स्टेशन के पास बोया गांव में एक फीमेल लेपर्ड के फंदे में फंसे होने की सूचना मिली थी. उसका एक पांव फंदे में फंसे होने के कारण मदद के लिए चिल्ला रही थी. लोगों की सूचना पर वन्य जीव प्रभाग की टीम को देर रात जोधपुर से भेजा गया. टीम में डॉ ज्ञान प्रकाश, वेट असिस्टेंट महेंद्र, सीनियर रिस्क्यूवर बंशी, फॉरेस्ट गार्ड बंशी, सुरेश, राजू फौजी और पाली के वन कर्मी शामिल थे. रात दो बजे मौके पर पहुंची टीम ने सर्द रात में फंदे से निकलने के लिए छटपटा रही फीमेल लेपर्ड को बेहोश कर फंदे से मुक्त कराया. रेस्क्यू करने के बाद टीम जोधपुर लेकर पहुंच गई. फंदे में फंसा होने के कारण पांव पर गहरा घाव हो गया है. 

वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ का मानना है कि मेल लेपर्ड बहुत शातिर होते हैं और शिकारियों के फंदे में आसानी से नहीं फंसते. उन्होंने बताया कि अब तक शिकारियों के चंगुल में फंसे तीन लेपर्ड को मुक्त कराया जा चुका है और ये सभी फीमेल थीं. सिर्फ एक बार मेल लेपर्ड शिकारियों के चंगुल में फंसा, लेकिन फंदे सहित भाग निकला. बाद में उसे रेस्क्यू कर पांव से फंदा निकाला गया. डॉ. राठौड़ कल रात के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल नहीं थे.

आबादी में भीड़ देखकर हिंसक हो जाते हैं लेपर्ड

अब तक 35 लेपर्ड के रेस्क्यू अभियान में शामिल हो चुके हैं. इसमें से 28 मेल लेपर्ड थे. ये मेल लेपर्ड आबादी क्षेत्र में पहुंचने के बाद पकड़े गए. इसके अलावा राठौड़ पांच बच्चों का भी रेस्क्यू कर चुके हैं. इनमें से नाना-बेड़ा नाम के दो लेपर्ड तीन साल से माचिया में बड़े हो रहे हैं. बहुत छोटे होने के कारण इनका लालन-पालन यहीं पर किया गया. अब नियमानुसार दोनों को वापस जंगल में छोड़ने की योजना है. आबादी क्षेत्र में पहुंचने के बाद कई लेपर्ड लोगों की भीड़ को देख हिंसक हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें पकड़ना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है.

कई बार ये पकड़ने जाने वाली टीम पर हमला कर देते हैं. कुछ माह पूर्व बाड़मेर के फागलिया गांव में एक लेपर्ड ने डॉ. राठौड़ पर हमला कर दिया था. लेपर्ड सिर के ऊपर से कूद कर पंजा मारते हुए भाग निकला. इस कारण उन्हें हल्की चोट भी आई. एक बार नागौर जिले में लेपर्ड को पकड़ने के बाद लोग मारने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए. उन्होंने वन विभाग की टीम को घेर लिया और हमला बोल दिया. बड़ी मुश्किल से लेपर्ड को लेकर टीम वहां से निकल सकी. 

Chhattisgarh में महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर राहुल गांधी की आई प्रतिक्रिया, कही ये बात

Omicron: देश में चुनावों के बीच ओमिक्रोन का विस्फोट, EC ने स्वास्थ्य सचिव से मांगी विस्तृत रिपोर्ट- सूत्र

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget