एक्सप्लोरर

Omicron: देश में चुनावों के बीच ओमिक्रोन का विस्फोट, EC ने स्वास्थ्य सचिव से मांगी विस्तृत रिपोर्ट- सूत्र

EC Meeting on Election Rallies: आज केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ अहम बैठक की. चुनाव आयोग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय से ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

EC Meeting on Election Rallies: एक तरफ देश में चुनावी माहौल (Assembly Elections) है तो दूसरी कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) की तीसरी लहर का संकट. कोरोना के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) और तीसरी लहर के खिलाफ हर तरह की तैयारी की जा रही है, लेकिन चुनावी रैलियों में उमड़ने वाला जनसैलाब कोरोना के इस लड़ाई को कमजोर कर रहा है. ऐसे में आज केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के साथ अहम बैठक की. चुनाव आयोग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय से ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

जनवरी के पहले सप्ताह में फिर हो सकती है बैठक

बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केंद्रीय चुनाव आयोग को चुनावों में जाने वाले पांच राज्यों में कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों की ताज़ा स्थिति और वैक्सीनेशन से जुड़ी कई जानकारियां चुनाव आयोग के साथ साझा की. केंद्रीय चुनाव आयोग की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करीब 1 घंटे तक चली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट मिलने के बाद मुमकिन है कि जनवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर से केंद्रीय चुनाव आयोग स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक करे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चुनाव आयोग को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव की तरफ से चुनाव आयोग को बताया गया कि अभी देश में स्थिती काबू में हैं और वैश्विक स्तर पर मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमिक्रोन घातक नहीं है, लेकिन ये वायरस तेजी से फैलता है. ऐसे में बचाव के साधन अपनाने और सतर्कता संबंधी कदम उठाने कि जरूरत है.

राज्य सरकारें भी उठा रही हैं कदम 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस बैठक के दौरान चुनाव आयोग को बताया कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है, उनसे लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय संपर्क में है और राज्य सरकारें भी सभी कदम उठा रही हैं. जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उन राज्यों में अभी ओमिक्रोन के ज्यादा मामले नहीं है. वहीं टीकाकरण का अभियान भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव ने चुनाव आयोग को बताया कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका है. इसके साथ ही 15-18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण भी जल्द शुरू हो जाएगा.

केंद्रीय चुनाव आयोग की स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक के बाद 5 चुनावी राज्यों में ड्रग्स की रोकथाम के लिए चुनाव आयोग की एनसीबी डायरेक्टर के साथ भी बैठक की. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आइटीबीपी के डीजी, बीएसएएफ के एडिशनल डीजी और एसएसबी सीनियर अधिकारियों के साथ भी बैठक की. चुनावी राज्यों में सीमा पर सुरक्षा और चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर बैठक की, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में 4 राज्य ऐसे हैं, जिनकी सीमा दूसरे देशों से सटी हुई है, लिहाजा चुनाव आयोग ने यह बैठक बुलाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget