एक्सप्लोरर

जोधपुर में मानसून की पहली ही बारिश में ही खुल गई तैयारियों की पोल, खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

Heavy Rain in Jodhpur: जोधपुर में मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी. गुरुवार शाम को एक नाले में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में भीषण गर्मी के बाद मानसून की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन बारिश में खुले नालों की पोल खुल गई. तेज बारिश की वजह से सड़कें भी नालों में बदल गई. हर तरफ पानी ही पानी नजर आया. इस दौरान एक बड़ी घटना भी हो गई. एक युवक खुले नाले में डूबा गया. आनन-फानन में उसे नाले से निकालकर मथुरादास शर्मा हॉस्पिटल में पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

एयरपोर्ट रोड पर हुआ हादसा
जोधपुर शहर के एयरपोर्ट रोड पर तेज बारिश की वजह से खुला नाला युवक को दिखाई नहीं दिया. जिससे युवक अचानक नाले में गिर गया. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पुलिस थानाधिकारी अपनी टीम के साथ और एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे. नाले में गिरने के करीब 15-20 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला जा सका. जिसके बाद तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया. इस दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और नगर निगम दक्षिण की आयुक्त भी अस्पताल पहुंची.

जिम्मेदार के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. शहर में जितने भी नाले जिस एजेंसी के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है उसे कवर करने या फिर बैरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए गई हैं इसके साथ ही नगर निगम को भी खुले नालों की वजह से दोबारा हादसा न हो इसके लेकर इंतजाम करने के निर्देश दिए.

एयरपोर्ट पुलिस थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय छगाराम पुत्र नरपतराम सुवालिया शेरगढ़ का रहने वाला था. वो बीए सेकंड ईयर का स्टूडेंट था. छात्र एयरपोर्ट रोड पर किराए के मकान में रहता था. छगाराम प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था. पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उन्हें युवक के नाले में गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद तुरन्त मौके पर पहुंचे और युवक का रेस्क्यू किया. बता दें कि जोधपुर में अधिकतर बरसाती नाले खुले हैं और जर्जर हालत में है. गुरुवार को करीब 1 घंटे बारिश से बरसाती नालों को भर गया. रोड के बराबर में नाले होने से हादसा हो गया. इससे पहले साल 2017 में भी खुले नाले में डूबने से लोगों की मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में तैरने उतरा छात्र, अचानक मुंह से निकला झाग, वहीं तोड़ा दम

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget