एक्सप्लोरर

राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में तैरने उतरा छात्र, अचानक मुंह से निकला झाग, हुई मौत

Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय के एमएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट की गुरुवार शाम को मौत हो गई. छात्र स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए पहुंचा जहां अचानक मुंह से झाग आने लगे और उसकी मौत हो गई.

RU Student Death in Swimming Pool: राजस्थान विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में एमएससी फाइनल ईयर के छात्र की अचानक तबियत खराब हो गई. इस दौरान उसके मुंह से झाग आने लग गया, जिसके बाद उसे अन्य छात्र व कोच सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. छात्र के शव को मोर्चरी में रखवाया है. जहां पर परिजनों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. 

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र विकास के पिता गांव में किसी कॉलेज में एलडीसी के पद पर हैं. विकास के हॉस्टल के साथियों का कहना है कि वो बेहद सरल छात्र और व्यवहार कुशल था.

क्या है पूरा मामला? 
तरणताल के कोच विजय विश्नोई ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे की है. जब छात्र विकास यादव (22) निवासी नीमकाथाना अंबेडकर छात्रावास विश्वविद्यालय में रोजाना की तरह शाम को स्विमिंग पूल पर पहुंचा था. जैसे ही वह पानी में उतरा तो कुछ ही देर बाद उसके मुंह से झाग आने लगा.

इस दौरान वहां पहले से मौजूद छात्रों ने कोच को इसकी जानकारी दी. इसके बाद कोच व अन्य छात्रों ने विकास को बाहर निकाला और एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया. कोच विजय विश्नोई ने बताया कि विकास पिछले 2 महीने से तैराकी कर रहा था. वो कल ही गांव से वापस आया था और गुरुवार शाम को तैराकी करने के लिए आया था.

2 दिन बाद शुरू होने वाली है परीक्षा
जानकारी के अनुसार, 2 दिन बाद विकास की एमएससी फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू होने वाली है. उससे पहले ही विकास की मौत हो गई. फिजिकल एजुकेशन की एचओडी सरीना कालिया ने बताया कि रोजाना की तरह तैराकी के लिए छात्र पूल पर आया था. अचानक तबियत खराब होने के कारण उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget: राजस्थान के बजट से महिलाओं को बड़ी उम्मीदें, बताया किन बदलावों से बेहतर होगी जिंदगी?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget