एक्सप्लोरर

जोधपुर में नियमों को धत्ता बता संचालक चला रहा था क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन

Jodhpur News: राजस्थान सरकार अवैध क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त है. मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है. जोधपुर में क्लिनिक को सीज कर दिया गया.

Rajasthan News: जोधपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालन की शिकायत पर बड़ा एक्शन लिया. मंगलवार को लूणी खंड के धुंधाड़ा गांव में टीम ने क्लिनिक पर छापेमारी की. छापेमारी करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि क्लिनिक में मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही थी. संचालक क्लिनिक को चलाने की अनुमति से संबंधित कागजात दिखाने की मांग पर पेश नहीं कर सका. कागजात नहीं पेश करने पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया.

क्लिनिक की जांच पड़ताल डिप्टी सीएमएचओ के नेतृत्व में की गई. उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण डॉक्टर प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि दो अवैध क्लिनिक संचालित होने की जानकारी मिली थी. डिप्टी सीएमएचओ के नेतृत्व में निरीक्षण करने पहुंची टीम को एक क्लिनिक बंद मिली. दूसरी क्लिनिक अवैध रूप से चलायी जा रही थी. संचालक चालक के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया. लिहाजा, टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सीज कर दिया.

अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर एक्शन

प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि धुंधाड़ा चौकी में संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की छापेमरी टीम में लूणी बीसीएमओ डॉ विरंची आचार्य और डॉ भंवर पटेल मौजूद रहे. बता दें कि क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर टेढी हो गई है. क्लिनिक को सीज करने के साथ संचालक पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लिनिक पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया. जोधपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंत्री के आदेश पर एक्शन मोड में है. अवैध क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

सिरोही सरकारी मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से MBBS छात्र ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget