एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जोधपुर में हवाला कारोबारी से 45 लाख लूट, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 को किया गिरफ्तार

Jodhpur Crime: जोधपुर में हुई हवाला कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. लूट और डकैती का मुख्य आरोपी पवन सोलंकी है.

Jodhpur Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) के सरदारपुरा पुलिस ने एक हवाला कारोबारी से हुई 45 लाख रुपये की लूट और डकैती के मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे और हिस्ट्रीसीटर पवन सोलंकी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीं दो अन्य बदमाशों को झुंझुनू पुलिस ने पकड़ा है. 

लूट और डकैती का मुख्य आरोपी पवन सोलंकी इस घटना के बाद नेपाल भाग गया था. पुलिस को इसकी भनक लगी तो वो उसे गिरफ्तार करने नेपाल पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से गोवा  भाग गया. आरोपी पवन गोवा में एक कसिनो में जुआ खेल रहा था. इसी दौरान पुलिस की टीम ने कैसिनो में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी को जोधपुर ले आई है.

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट डीसीपी गौरव यादव ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 4 मार्च की शाम को सरदारपुरा बी रोड पर एक कमरे में चल रहे ऑफिस में कुछ  नकाबपोश युवकों ने ऑफिस के कर्मचारी मोहन राम प्रजापत को बंधक बनाकर उनके मालिक के रुपए लूट लिए. शुरुआती पूछताछ में उन्होंने 45 लाख लूटने की बात कबूली है. डीसीपी ने बताया कि ये पैसे संभवत हवाला कारोबारी के हो सकते हैं.  लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने रुपये आपस में बांट लिए और अलग हो गए. इस मामले में मंडोर के पदाला बेरा निवासी हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी, दिलीप कुमार और सुनील उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है.

दो आरोपी अभी भी फरार

उन्होंने बताया कि इस वारदात में सात लोग शामिल थे. दो आरोपी अभी भी फरार हैं. डीसीपी गौरव यादव ने बताया कि बदमाशों से 14 लाख 6 हजार रुपये और वारदात में उपयोग कार बरामद की है.  उन्होंने बताया कि पवन पंजाब लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा रह चुका है. सरदारपुरा में मोबाइल व्यवसायी की हत्या के मामले में उसे दिल्ली से पकड़ा गया था.

वही एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे और अपराधी पवन सोलंकी ने झुंझुनू की गैंग के साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची. इस दौरान 2 बार मोटरसाइकिल के जरिए ऑफिस की रेकी की गई. इस दौरान जब उन्हें बड़ी राशि के लेन देन का पता चल गया तब आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं दो अन्य आरोपियों  कुलदीप उर्फ केडी और राजेश सैनी को झुंझुनूं की मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

Congress Crisis: पायलट गुट के विधायक का वीडियो वायरल, नए जिलों की घोषणा पर बोले- 'मामला तहस-नहस कर दिया'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget