एक्सप्लोरर

Jodhpur: जोधपुर में जंगली पक्षियों की तस्करी का पर्दाफाश, बड़ी संख्या में तोतों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur News: जोधपुर में वन विभाग ने दो तस्करों को 165 जंगली तोतों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी इन तोतों को अहमदाबाद बस के मार्फत पार्सल के रूप में भेजने की फिराक में थे.

Rajasthan News: जंगली तोतों की तस्करी करने वालों पर अब वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. रविवार सुबह जंगली तोतों की तस्करी करने वांले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

दोनों आरोपी भारी तादाद में जंगली तोतों को लेकर जोधपुर से अहमदाबाद बस में फरार होने की फिराक में थे. उसी दौरान वन विभाग की टीम ने दो तस्करों सहित भारी तादाद में जंगली तोतों के साथ फुर्र होने से पहले ही दबोच लिया. वन्य अधिनियम के तहत जंगली तोतों की तस्करी करना या कैद करके रखना गंभीर अपराध में शामिल हैं.

उप वन संरक्षक वन्य जीव जोधपुर के फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी भगवाना राम क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम को बासनी मंडी मोड़ से दो व्यक्ति ट्रैक्सी में तोतों के होने की सूचना प्राप्त हुई. इस सूचना पर टीम ने वनरक्षक के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एजाज खान पुत्र मो.इब्राहिम और सहआरोपी टैक्सी ड्राइवर शौकीन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी कुरैशी चौक उदय मंदिर जोधपुर को टैक्सी के माध्यम से 165  तोतों का परिवहन करते हुए बासनी मंडी मोड बस स्टैंड झालामंड रोड धर दबोच लिया. आरोपी इन तोतों को अहमदाबाद बस के मार्फत पार्सल के रूप में भेजने की फिराक में थे. 

फ्लाइंग स्क्वायड  प्रभारी भगवान राम ने बताया कि जांच के लिए दोनों आरोपियों को जंगली तोतों को कार्रवाई के लिए वन विभाग के कार्यालय जोधपुर लाया गया. दोनों तस्करों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि यह पार्सल उनके अपने रिश्ते में मामा सिकंदर शेख द्वारा दिल्ली से बस से जोधपुर में सुबह 9:00 AM मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: डीग में कामां विधायक नौक्षम चौधरी की गाड़ी के सामने आया ओवरलोड डंपर, पुलिस किया जब्त

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget