एक्सप्लोरर

Rajasthan: पाकिस्तानी फंडिंग का आरोप लगाकर डॉक्टर 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट, लाखों की ठगी

Cyber Fraud: जोधपुर में डॉक्टर को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 9 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली. डॉ मोहम्मद शाकिर गोरी को पाकिस्तानी फंडिंग का डर दिखाकर जालसाजों ने 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा.

Rajasthan Crime News: राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर जोधपुर इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर है. एक के बाद एक डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आ रहे हैं. अब सरकारी डॉक्टर को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रख लाखोों की ठगी कर ली गयी. डॉक्टर से कहा गया कि आपके नाम का दिल्ली एयरपोर्ट पर थाईलैंड के लिए बुक पार्सल को जब्त किया गया है. कॉलर ने अनिल कुमार नाम बताने के साथ खुद को सब इंस्पेक्टर बताया. उसने कहा कि पार्सल की जांच में एमडी ड्रग्स और पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद हुए हैं.

जालसाज ने पाकिस्तान से फंडिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के नाम पर डराया. कॉलर ने पार्सल की ज्यादा जानकारी के लिए एक दबाने को कहा. एक दबाने पर दूसरे शख्स को कॉल ट्रांसफर हो गया. दूसरे कॉलर ने अपना नाम अमित शर्मा बताया. उसने बताया कि आपके नाम से पार्सल बुक हुई है. डॉक्टर ने पार्सल की बुकिंग से इंकार किया. कॉलर ने बताया कि पार्सल दिल्ली से थाईलैंड के लिए बुक हुआ है. एयरपोर्ट पर जांच एजेंसी को पार्सल में पांच पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड 4.2 किलो कपड़े, एक लैपटॉप और 1.4 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामत हुए हैं.


Rajasthan: पाकिस्तानी फंडिंग का आरोप लगाकर डॉक्टर 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट, लाखों की ठगी

पाकिस्तानी फंडिंग का डर दिखाकर डॉक्टर से 9 लाख 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए गये. एसीपी सेंट्रल मंगलेश चुडांवत ने बताया कि नागौर गेट स्थित महावतो की मस्जिद के पास रहने वाले डॉ मोहम्मद शाकिर गोरी ने 8 अक्टूबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे मोबाइल पर वॉइस कॉल आया था. कॉलर ने डॉक्टर को 2 घंटे में दिल्ली क्राइम ब्रांच पहुंचने के लिए कहा. कहा गया कि केस पर 18 दिनों से कम हो रहा है.


Rajasthan: पाकिस्तानी फंडिंग का आरोप लगाकर डॉक्टर 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट, लाखों की ठगी

डॉक्टर को 24 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट

डॉक्टर ने खुद के जोधपुर में होने का हवाला देकर दिल्ली पहुंचने में असमर्थता जताई. जालसाज ने कहा कि आप किसी एकांत जगह चले जाएं. ऑफिसर आपसे वीडियो कॉल पर बात करेंगे. आप ऑफिसर के सामने शिकायत बता देना. कॉलर ने खुद को आईपीएस समाधान पवार बताया. उसने कहा कि लोकल बैंक और पुलिस की मिलीभगत से खाता ऑपरेट हो रहा है.स खाते से पाकिस्तान से फंडिंग हुई है. पांच पासपोर्ट में तीन पाकिस्तान के हैं. डॉक्टर के इंकार करने पर मामला मानव तस्करी का बताया गया.

जालसाज ने लाखों खाते से रकम उड़ाये 

ठगों ने डॉक्टर से कहा कि 24 घंटे में मामले से बाहर आ जाएंगे. इसके बाद डॉक्टर के बैंक खाते को 6 घंटे तक ट्रैकिंग की गयी. इस बीच कहा गया कि मोबाइल बंद नहीं करोगे और ना ही सर्विलांस पर लिए हुए कॉल का किसी से जिक्र होना चाहिए. डिजिटल अरेस्ट करने के साथ डॉक्टर को कहा कि 9 लाख 50 हजार आप खाते में ट्रांसफर कीजिए. रकम 6 घंटे बाद अपने आप खाते में आ जाएगी. डॉक्टर ने 9 लाख 50 हजार खाते में ट्रांसफर किये. ट्रांसफर होने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: युवाचार्य अभयदास को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget