एक्सप्लोरर

Jodhpur Discom: बिजली काटने का डर दिखाकर आ रहे हैं बिल के फर्जी कॉल और मैसेज, धोखाधड़ी से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम

Jodhpur Discom News: जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता ने बताया, उपभोक्ता ऐसे किसी अनजान नंबर से कॉल आने से किसी प्रकार के झांसे में न आएं और किसी भी अनजान नंबर पर किसी प्रकार की कोई राशि न भेजें.

राजस्थान (Rajasthan) में जोधपुर डिस्कॉम (Jodhpur Discom) के अधीक्षण अभियंता (आईटी) आर. एन. विश्नोई ने उपभोक्तओं को जोधपुर डिस्कॉम के नाम से बिल सम्बंधित फर्जी मेसेज से सतर्क रहने की हिदायत दी है. विश्नोई ने कहा कि, प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. उपभोक्ता किसी भी हाल में धोखाधड़ी के शिकार न हों इसके लिए आम उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी के इन मैसेज से जागरूक किया जा रहा है.

फ्रॉड से बचने को कहा
विश्नोई ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा डिस्कॉम के उपभोक्ताओं को विद्युत् बिल जमा न होने, बकाया राशि जमा ना होने के कारण बिजली काट देने का भय दिखाकर मोबाइल नंबर पर कॉल या एसएमएस भेजे जा रहे हैं. जोधपुर डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं को ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया गया है. उपभोक्ता ऐसे किसी अनजान नंबर से कॉल आने से किसी प्रकार के झांसे में न आएं और किसी भी अनजान नंबर पर किसी प्रकार की कोई राशि न भेजें. उपभोक्ता सजग रहकर किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बच सकते हैं.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली सहित तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा भाव? यहां चेक करें नए रेट

धोखाधडी से बचने के लिए ये काम बिलकुल ना करें-

1)  कॉल अथवा मेसेज द्वारा बताई गयी मोबाइल एप्लीकेशन को मोबाइल में डाउनलोड करना.
2) किसी भी व्यक्ति को अपने मोबाइल पर आये ओटीपी बताना.
3) किसी भी व्यक्ति को अपने क्रेडिट डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट की डिटेल्स बताना.
4) किसी भी प्रकार के वेरिफिकेशन लिंक को बिना सोचे समझे खोल लेना.

कहां दर्ज कराएं शिकायत
विश्नोई ने कहा कि, बिल जमा ना होने पर जोधपुर डिस्कॉम द्वारा मेसेज केवल अधिकृत सेन्डर आई डी JDVVNL या JOVVNL से ही भेजे जाते हैं. जोधपुर डिस्कॉम द्वारा बिजली काटने का किसी प्रकार का मैसेज नहीं भेजा जा रहा है. बिल या कनेक्शन के बारे में जानकारी अथवा बिजली से संबंधित शिकायत करने के लिए केवल विद्युत कार्यालय या कॉल सेंटर 18001806045 और 1912 पर संपर्क/कॉल करें. इसके साथ ही चौबीसों घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्षों पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करवायी जा सकती है.

मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम

1. टोल फ्री  18001806045 और 1912
2. व्हाटसएप 9413359064

जोनल ऑफिस

1. जोधपुर  0291  - 2651200, 2651201, 9413359920
2. बाड़मेर  02982 - 223788
3. बीकानेर 0151  - 2226200, 9414058427, 9414058478

वृत्त कार्यालय

1. जोधपुर शहर 0291  - 2517896
2. जोधपुर जिला  0291  - 2517894, 2517911, 9413359277
3. पाली  02932 - 281270
4. सिरोही  02972 - 225455, 9413310675
5. बाड़मेर  02982 - 223788, 9413312601
6. जैसलमेर 7849905887, 7849905886
7. जालोर  02973 - 222535
8. बीकानेर जिला  0151 - 2226206,9414058562
9. हनुमानगढ  01552 - 260548, 9414059833
10. श्रीगंगानगर  0154  - 2442087,9413359741

11. चूरू   01562 - 250372, 8764878881

प्रबंध निदेशक ने दिए निर्देश
प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को डिस्कॉम के टोल फ्री नम्बर और अन्य नियंत्रण कक्षों के नम्बर का जरूरी प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं. साथ ही इन नम्बरों को डिस्कॉम के समस्त जीएसएस, कार्यालयों और एफआरटी वाहनों पर भी लिखने को कहा है ताकि उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में कोई परेशानी न हो.

Anil Baijal Resigns: अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद कौन होंगे दिल्ली के उपराज्यपाल, लगाई जा रही है ये अटकलें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget