एक्सप्लोरर

जोधपुर से इलाज के लिए महाराष्ट्र जायेगा आसाराम, कल फ्लाइट मुंबई के लिए भरेगी उड़ान

Rajasthan News: आसाराम इलाज के लिए महाराष्ट्र जाने वाला है. हाईकोर्ट से सात दिनों की आसाराम को पैरोल मिली हुई है. जोधपुर सेंट्रल जेल में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है.

Rajasthan News: यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा. बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट से सात दिनों की आसाराम को पैरोल मिली हुई है. आसाराम का इलाज महाराष्ट्र के खोपोली स्थित माधवबाग अस्पताल में होगा. जोधपुर सेंट्रल जेल में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है. 50 हजार बॉन्ड और 25-25 हजार के अलग से मुचलके आसाराम को भरने पड़े हैं.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि इंडिगो की रूटीन फ्लाइट से आसाराम रवाना होगा. जोधपुर से इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे उड़ान भर कर 4-4:30 बजे मुंबई पहुंचेगी. न्यायाधीश पुष्पेद्र भाटी और मुन्नारी लक्ष्मण की खंडपीठ ने जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सात दिनों की पैरोल मंजूर की है. आसाराम को पहली बार इलाज के लिए 13 अगस्त को अतंरिम पैरोल मिली थी. हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया है कि पैरोल का समय खपोली पहुंचने से गिना जाएगा. आने जाने का समय पैरोल में शामिल नहीं होगा.

जोधपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा आसाराम

हाईकोर्ट ने अतंरिम पैरोल के आदेश में आसाराम पर कई प्रकार की पाबंदिया भी लगाई है. सहायक और डॉक्टर के अलावा आसाराम से किसी को मिलने की इजाजत नहीं है. असाराम का निजी कमरे में उपचार होगा. कमरे के आसपास 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा.

मीडिया को कमरे में जाने की इजाजत नहीं होगी. पैरोल की शर्तों में 50 हजार का बॉन्ड और दो लोगों की जमानत भी शामिल है. 20 अगस्त को दिल्ली में जीरो नंबर की दर्ज एफआईआर को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट ट्रांसफर कर दिया गया था. जोधपुर पुलिस की टीम ने 31 अगस्त 2013 को आसाराम को छिंदवाड़ा स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर लिया. 1 सितंबर 2013 से आसाराम लगातार जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है. लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 को सेंट्रल जेल में सजा सुनाई गई थी. 

ये भी पढ़ें-

ओम बिरला ने भगवान मथुराधीश मंदिर में किए दर्शन, कहा- धार्मिक पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे कोटा के प्रमुख मंदिर

 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget