एक्सप्लोरर

जोधपुर: अनीता चौधरी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी आबिदा ने पति पर लगाया आरोप, 'उसको पता है हत्या कैसे हुई'

Anita Chaudhary Murder: जोधपुर हत्याकांड में आरोपी आबिदा का दावा है कि हत्या के समय वह घर से बाहर थी. हालांकि, पुलिस को संदेह है कि उसने हत्या में अपने पति का साथ दिया है.

Anita Chaudhary Murder Case: जोधपुर के अनीता चौधरी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है. अभी तक पुलिस के पास यह जानकारी है कि इस हत्याकांड में आरोपी गुलाबुद्दीन के साथ उसकी पत्नी आबिदा का भी हाथ था. आबिदा अभी पुलिस गिरफ्त में है. हालांकि, अब उसका कहना है कि हत्या के समय वह घर में थी ही नहीं क्योंकि वह अपनी बहन के पास गई थी. उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि केवल गुलाबुद्दीन को पता है कि अनीता चौधरी के साथ क्या हुआ, उसे किसने मारा. 

आबिदा लगातार खुद को निर्दोष बता रही है, लेकिन यह फैसला केवल कोर्ट में हो सकता है कि वह असल में बेकसूर है या नहीं? फिलहाल, उसने इस हत्याकांड में अपने पति की मौजूदगी कंफर्म करते हुए कहा है कि गुलामुद्दीन ही किसी आदमी को बुलाने वाला था. उसे ही पता है कि अनीत चौधरी के साथ क्या हुआ है.

मुंह बोले भाई ने बहन के किए टुकड़े-टुकड़े!
गौरतलब है कि जोधपुर में अनीता चौधरी नाम की महिला की निर्मम हत्या कर 6 टुकड़ों में बॉडी काट दी गई थी. हत्या का आरोप उसके मुंह-बोले भाई गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी आबिदा पर लगा. आरोप है कि दोनों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी. राजस्थान पुलिस ने जानकारी दी थी कि अनीता चौधरी गुलामुद्दीन को अपना भाई मानती थी. उसी भाई ने अपनी बहन के 6 टुकड़े कर उसे 10 फीट नीचे गाड़ दिया. 

पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी गुलामुद्दीन ने अनीता को अपने घर बुलाया और उसे शरबत पिलाया. उस शरबत में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीकर अनीता बेहोश हो गई. इसके बाद गुलामुद्दीन ने उसकी हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे जमीन में गाड़ दिया. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी कि इस जघन्य हत्याकांड में गुलामुद्दीन का साथ उसकी पत्नी आबिदा ने भी दिया था और मर्डर की तैयारी पहले से कर के रखी गई थी. 

घर के बाहर JCB से खुदवाया गड्ढा
गुलामुद्दीन ने अपने घर के बाहर पहले ही एक गड्ढा खुदवा लिया था, जिसके लिए जेसीबी बुलाई गई थी. पुलिस को शक है कि मृतक महिला अनीता के शव को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए चॉपर का इस्तेमाल किया गया था. 

गहने लूटने के लिए अनीता की हत्या की आशंका
पुलिस की जांच में अब तक जो सामने आया है, उसके हिसाब से गुलामुद्दीन सट्टे और जुए में अपना सारा पैसा हार गया था और उस पर भारी कर्ज था. ऐसे में बैंक से लोन लेकर उसने और पत्नी ने सारी खरीदारी की थी. आरोपियों का प्लान था कि अनीता की हत्या कर उसके सारे गहने लूट लिए जाएं. 

यह भी पढ़ें: हनुमान बेनीवाल को सता रही किस बात की चिंता? बोले- 'मेरे 20 साल का संघर्ष खराब हो जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget