एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: जोधपुर में शिव बारात निकालने की परमिशन देने से प्रशासन का इनकार, HC ने कलेक्टर-कमिश्नर से मांगा जवाब

Jodhpur Shiv Baraat: हाईकोर्ट के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर,डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड आर्डर) और जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है.

Jodhpur News: देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शिव बारात की तैयारी जोधपुर में भी चल रही है. लेकिन जोधपुर में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात को निकालने की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी है. इसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) का रुख किया है. विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. अदालत ने जोधपुर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब-तलब किया है.

किन अधिकारियों से मांगा है जवाब
हाईकोर्ट के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर,डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड आर्डर) और जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है.इस मामले में हाइकोर्ट आज फिर से सुनवाई करेगा. न्यायालय ने अतिरिक्त महाधिवक्ता करण सिंह राजपुरोहित को जवाब और बहस के लिए पेश होने के आदेश दिए हैं.

वकील का क्या कहना है

विश्व हिंदू परिषद की ओर से अधिवक्ता विपुल सिंघवी ने याचिका दायर की है. उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद महाशिवरात्रि पर शहर में सरदारपुरा के सत्संग भवन तक विराट शिव बारात निकालता है. सुनवाई के दौरान विपुल सिंघवी ने न्यायालय को बताया कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शिव बारात शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति के लिए 6 फरवरी को आवेदन पेश किया था. इस पर प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से 10 दिन तक कोई लिखित आदेश नहीं दिया. प्रशासन ने 15 फरवरी को मौखिक रूप से शिव बारात निकालने की अनुमति देने से इनकर कर दिया. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद राजस्थान हाई कोर्ट की शरण ली. इस पर गुरुवार को सुनवाई हुई.

विपुल सिंघवी ने न्यायालय को बताया कि भगवान महादेव के विवाहोत्सव के दिन महाशिवरात्रि पर शिव बारात का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की ओर से पिछले कई सालों से हर्षोल्लास से किया जा रहा है. लेकिन प्रशासन जानबूझकर अनुमति देने से इनकार कर रहा है. उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद को बारात निकालने का मौलिक अधिकार है. इसे पुलिस के जरिए छीना जा रहा है. उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 19 (1)(B) का उल्लंघ बताया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: ब्यावर में आग ने मचाई तबाही, 3 लोग जिंदा जले, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, कई वाहन जलकर राख

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget