एक्सप्लोरर

जोधपुर में बरसाती नाले में कार समेत बह गए 4 लोग, दो की मौत, एक को किया गया रेस्क्यू

Jodhpur News: बरसाती नाले में पानी का तेज बहाव होने के बाद वाहनों की आवाज आई. स्थानीय लोगों ने रोकी लेकिन कार सवार लोगों ने अनसुनी कर दी और कार से नाला पार करने लगे.

देश सहित पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है. इसी के साथ ही बारिश का दौरा भी जारी है. शनिवार को बारिश के दौरान बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की डूबने से मौत हो गई.

इस बरसाती नाले में बहने वाले पानी का वेग इतना तेज था कि कार सवारों को बचने का मौका ही नहीं मिला. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकला.

जानकारी के अनुसार जोधपुर शहर से 30 किलोमीटर दूर दईजर क्षेत्र से आज सुबह अपने परिचित के साथ मथानिया क्षेत्र में स्थित राधा रानी मंदिर के दर्शन करने के लिए घर से निकले थे. दर्शन करके जब लौट रहे थे. इस दौरान तेज बारिश के कारण दईजर इलाके में आटिया नाले में पानी का बहाव आ गया. तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी उफान पर आ गया.

इस दौरान कार में सवार प्लाईवुड व्यवसायी हरि भंडारी और एक अन्य महिला समेत चार लोग इस बरसाती नाले की तरफ से गुजर रहे थे. नाले में पानी का तेज बहाव होने से कार सवार संतुलन खो बैठे और असंतुलित होकर पानी में बह गई. कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. कार सवार एक व्यक्ति सुरक्षित है.

बता दें कि बरसाती नाले में पानी का तेज बहाव होने के बाद वाहनों की आवाज आई. स्थानीय लोगों ने रोकी लेकिन कार सवार लोगों ने अनसुनी कर दी और कार से नाला पार करने लगे. इस दौरान पानी का बहाव इतना तेज था कि कार असंतुलित होकर पानी में बहने लगी. लोगों ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते सभी प्रयास असफल रहे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 शव सहित कार को बाहर निकाला.

बताया जा रहा है कि हरि भंडारी, संपत कुमार, उर्मिला और सूरज कंवर इस कार में सवार थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार हरि भंडारी और उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संपत कुमार की तलाश अभी भी जारी है.

ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू की गई महिला सूरज कंवर सकुशल अपने घर पहुंच गई, जबकि दोनों मृतकों के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. फिलहाल मौके पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ग्रामीणों की मदद से लापता संपत कुमार की तलाश में जुटी है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget