एक्सप्लोरर

JEE Mains 2023: छात्रों को 75 प्रतिशत प्रवेश बोर्ड पात्रता पर NTA की तरफ से मिला जवाब, जानिए क्या कहा?

JEE Main 2023: 75 प्रतिशत प्रवेश बोर्ड पात्रता के असमंजस पर दिए गए जवाब में स्पष्ट किया गया है कि एनटीए केवल परीक्षा आयोजक संस्था है. जेईई-मेन परीक्षा में बैठने के लिए कोई प्रतिशत योग्यता नहीं है.

JEE Main Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के पहले सेशन की आवेदन प्रक्रिया जारी है. अब तक करीब 3.90 लाख छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं. 75 प्रतिशत प्रवेश बोर्ड पात्रता पर एनटीए का जवाब मंगलवार को सामने आया है. असमंजस की स्थिति में छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लगातार मेल कर रहे थे.

करियर काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि छात्रों के भेजे गए ई-मेल, मेल रेस्पॉस में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जवाब लिखा है. जेईई-मेन के माध्यम से होने वाले प्रवेशों में प्रवेश बोर्ड पात्रता में बदलाव से सीधे तौर पर किनारा कर लिया है.

NTA से छात्रों को क्या मिला स्पष्ट जवाब?

जवाब में स्पष्ट किया गया है कि एनटीए केवल परीक्षा आयोजक संस्था है. इसका काम एप्लीकेशन, ऑनलाइन फार्म का आवेदन, जेईई की परीक्षा का आयोजन करना, परिणाम निकालना, ऑल इंडिया रैंक और मेरिट लिस्ट जारी करना है. इसके अलावा जेईई-मेन परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, आयु बाध्यता, परीक्षा की पात्रता, पर्सेन्टेज योग्यता के निर्णय लेने का अधिकार जेईई-अपेक्स बोर्ड को है.

यही बोर्ड परीक्षा के संबंध में रूल्स और रेगुलेशन बनाने का अधिकार रखता है. छात्रों को दिए गए जवाब में एनटीए ने आगे बताया कि जेईई-मेन परीक्षा में बैठने के लिए कोई प्रतिशत योग्यता नहीं है. ऐसे संस्थान जो सीएसएबी एवं जोसा काउंसलिंग के सीट अलोकेशन प्रोसेस का हिस्सा नहीं है, वे सभी कॉलेज जेईई-मेन के आधार पर अपने प्रवेश के लिए अपनी पर्सेन्टेज योग्यता निर्धारित कर सकते हैं.

75 प्रतिशत प्रवेश बोर्ड पात्रता का मामला

सलाह दी जाती है कि जेईई-मेन के आधार पर मिलने वाले इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र बोर्ड पात्रता की जानकारी संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट से हासिल करें. आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड के इनफोर्मेशन बुलेटिन में तो आईआईटी में प्रवेश के लिए टॉप-20 बोर्ड पर्सेन्टाइल पात्रता का विकल्प उपलब्ध करवा दिया गया है. लेकिन एनआईटी, ट्रिपलआईटी प्रवेश के लिए एनटीए ने अभी तक टॉप-20 पर्सेन्टाइल बोर्ड पात्रता का विकल्प नहीं दिया है.  गौरतलब है कि पिछले वर्षों तक आईआईटी-एनआईटी (IIT-NIT) की 12वीं बोर्ड पात्रता समान रहती थी.

ऐसे में अगर छात्र एनआईटी प्रवेश के लिए भी टॉप-20 बोर्ड पर्सेन्टाइल को मानता है तो भी हजारों स्टेट बोर्ड वाले छात्रों को वर्ष 2021 एवं 22 की टॉप-20 बोर्ड पर्सेन्टाइल पात्रता जारी करने का इंतजार है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों में इन बोर्ड पात्रताओं में रियायत दी गई और किसी भी बोर्ड ने टॉप 20 बोर्ड पर्सेन्टाइल जारी नहीं की. छात्रों के सामने बड़ा असमंजस भी है कि अगर बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल में शामिल नहीं हैं तो आवेदन को उसी के अनुरूप भरें, क्योंकि जेईई-मेन का एक बार आवेदन करने के बाद करेक्शन संभव नहीं है. साथ ही जनवरी आवेदन की समस्त जानकारी ही अप्रैल आवेदन में उपयोग में ली जाएगी और जेईई-मेन की आवेदन की समस्त जानकारी से ही एडवांस्ड का आवेदन किया जाएगा.

Kota: अगले साल समय पर शुरू होगी IIT और NIT में पढ़ाई, कोरोना के चलते 3 साल से सेशन में थी गड़बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget