एक्सप्लोरर

Kota: अगले साल समय पर शुरू होगी IIT और NIT में पढ़ाई, कोरोना के चलते 3 साल से सेशन में थी गड़बड़ी

JEE Exam: पिछले तीन वर्षों से कोविड के कारण सेशन समय पर शुरू नहीं हो रहे थे. वर्ष 2022 में 1 से 10 नवंबर के बीच पढ़ाई 3 महीने की देरी से शुरू हो सकी थी.

Kota News: नए साल में देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई समय पर शुरू होने की संभावना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी जेईई-मेन  (JEE Main) और इसके बाद आईआईटी (IIT) गुवाहाटी की तरफ से जारी किए गए जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced) के इनफोर्मेशन बुलेटिन में बताया गया है कि परीक्षाएं समयानुसार होंगी. 2023 में जेईई-मेन के दो सेशन जनवरी और अप्रैल में और एडवांस्ड परीक्षा 4 जून को संपन्न होगी. कॅरियर काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल तक और एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम 18 जून को जारी किया जाएगा. 19 जून से आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसिलिंग प्रारंभ होगी. जोसा काउंसिलिंग कई चरणों में 19 जुलाई तक चलेगी. इसके बाद 1 अगस्त से आईआईटी-एनआईटी में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी.

कोविड-19 के चलते समय पर शुरू नहीं हो रहे थे सेशन
पिछले तीन वर्षों से कोविड के कारण सेशन समय पर शुरू नहीं हो रहे थे. वर्ष 2022 में 1 से 10 नवंबर के बीच पढ़ाई 3 महीने की देरी से शुरू हो सकी थी. इसी तरह वर्ष 2021 में पढ़ाई दिसंबर में शुरू हुई थी. इससे पूर्व 2020 में भी पढ़ाई नवंबर-दिसंबर में शुरू हो सकी थी. तब से अभी तक कोरोना के चलते लगातार सेशन देरी से शुरू हो रहे हैं. इस वर्ष देश के शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा और पढ़ाई समय पर शुरू करने की योजना बनाई है. इसके तहत परीक्षाएं समय पर शुरू करने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है. समय सारिणी में बदलाव नहीं होने पर पढ़ाई अगस्त में शुरू हो जाएगी. जेईई-मेन और एडवांस्ड की तारीख का एलान होने के साथ ही प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों ने भी परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय से करना सुनिश्चित कर दिया है.
 
शिक्षकों पर रहता था कोर्स जल्दी पूरा कराने का दबाव
आहूजा के अनुसार इसका सीधा लाभ छात्रों को होगा. अब तक सेशन देरी से शुरू होने के कारण परीक्षाओं की घोषणा जल्द कर दी जाती थी, जिससे शिक्षकों पर जल्दी कोर्स पूरा करने का दबाव रहता था. इसके लिए अवकाश के दिन भी क्लासेज संचालित की जाती थी और सेमेस्टर के सिलेबस को पूरा करवाया जाता था. अब समय पर पढ़ाई शुरू होने से छात्रों के पास सेमेस्टर एग्जाम की तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहेगा और सेमेस्टर एग्जाम भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे.

Watch: हैरान कर देगी बच्चों की यह कला! आंख पर पट्टी बांध बनाते हैं ऐसी पेंटिंग, कलर भी पहचान लेते हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget