एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: अगर आप भी संतान के सुख से अब तक हैं वंचित तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, पूरी होगी मनोकामना

Janmashtami: ममता का सुख संसार की सबसे बड़ी दौलत है. मातृत्व सुख से वंचित महिलाओं को अचूक प्रयोग जानना चाहिए. आप जन्माष्टमी पर धार्मिक प्रयोग कर सकती हैं.

Krishna Janmashtami 2022: ममता का सुख संसार की सबसे बड़ी दौलत है. मातृत्व सुख से वंचित महिलाओं के लिए अचूक प्रयोग बताया जा रहा है. आने वाली जन्माष्टमी (Janmashtami) पर आप संध्या समय में स्नान करके नए वस्त्र पहन लें और रात 12 बजे बाल गोपाल (Bal Gopal) की एक छोटी सी मूर्ति को सबसे पहले दूध, दही और फिर शुद्ध जल से स्नान करवाएं. स्नान करवाते समय लगातार बोलना है- ‘‘नंद के आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की’’. मंत्रोच्चारण करने के बाद पंजरी का प्रसाद (Panjiri Prasad) श्रीकृष्ण भगवान (Shri Krishna) को चढ़ाने की परम्परा है. शाम के समय पहले से ही बनाकर प्रसाद रख दिया जाता है.

धनिया मिश्रित सौंठ से बनाएं पंजरी

एक बात विशेष तौर पर ध्यान रखने लायक है कि सामान्यत: पंजरी आटे से बनती है, लेकिन कृष्ण भगवान को अर्पित करनेवाली पंजरी को धनिया मिश्रित सौंठ से बनाया जाता है. आप सभी महिलाओं को मालूम होगा कि नौ महीने गर्भावास्था के बाद मां बच्चे को जन्म देती है तो विशेष तौर पर पंजरी खिलाई जाती है और कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन भी ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक महिला खुद को बाल गोपाल की मां के रूप में ही देखती है. इसी वजह से पंजरी के प्रसाद का अत्यधिक महत्व है.

Janmashtami 2022 : भगवान कृष्ण से सीखें रिश्ते निभाने की कला, पति, प्रेमी या दोस्त, हर रिश्ते में खरे उतरे थे भगवान

संतान सुख से वंचित महिला का प्रसाद

संतान सुख से वंचित महिलाओं को पंजरी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद गौंद को भी प्रसाद स्वरूप ग्रहण करना चाहिए. इसके बाद पंचामृत (Panchamrita) भी प्रसाद स्वरूप तुलसी दल सहित ग्रहण करें. पंचामृत किसी भी विशेष पूजन के दिन बनाते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से मिलकर पंचामृत बनता है. लिहाजा पंचामृत को बनाकर पहले से ही तैयार रखना चाहिए. इसमें तुलसी दल विशेष रूप से रखें और फिर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें.

अब मुरली मनोहर से प्रार्थना करें कि हे ठाकुर जी! जिस तरह प्रत्येक जन्माष्टमी आप हमारे घर आकर विराजते हैं उसी तरह मेरे घर आंगन में भी नटखट अंश स्वरूप में आकर विराजे. जहां बालक है वहां सरलता है, जहां सरलता है वहां स्पष्टता है, जहां स्पष्टता है वहां ईश प्रवेश बहुत आसान है और जहां ईश्वर है, वहां आपकी मनोकामना अधूरी नहीं रह सकती. श्रद्धापूर्वक उपाय करने से मनोवांछित कामना पूरी होगी. 

Janmashtami 2022: यदि आज कर रहें हैं जन्माष्टमी व्रत तो जानें पूजा शुभ मुहूर्त, मंत्र, व्रत और पूजन विधि

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget