एक्सप्लोरर

Watch: जालौर में मूसलाधार बारिश का कोहराम, देखते-देखते झरने में बह गए पांच श्रद्धालु, एक की मौत

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में सुबह से आफत की बारिश हो रही है. जालौर में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश श्रद्धालुओं के लिए कहर साबित हुई. पांच श्रद्धालु पानी के प्रवाह में बह गये.

Rajasthan Heavy Rain: जालौर के जसवंतपुरा इलाके में करीब 3 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. पहाड़ी से बहने वाले झरने में पानी की रफ्तार तेज हो गयी. सुंधा माता मंदिर का दर्शन करने आये पांच श्रद्धालु पानी के साथ बह गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेल्फ डिफेंस की टीम को शामिल किया गया. तीन श्रद्धालुओं को बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. एक महिला का शव बरामद हुआ. लापता पांचवें श्रद्धालु का अब तक पता नहीं चला है. सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम की तलाश जारी है.

अतिरिक्त कलेक्टर दौलत राम चौधरी, अन्नराजसिंह सिंह राजपुरोहित और पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव मौके पर पहुंच चुके हैं. बता दें कि राजस्थान में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है. जालौर के जसवंतपुरा इलाके में आज सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिला. जिले के अन्य जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. मूसलाधार बारिश ने 3 घंटे में जमकर कोहराम मचाया. जलजमाव की वजह से आवागमन बाधित हो गया है.

पानी के तेज बहाव में बहे पांच श्रद्धालु

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब सुंधा माता पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश हुई. बारिश के दौरान पहाड़ी पर स्थित सुंधा माता मंदिर का दर्शन करने श्रद्धालु जा रहे थे. पांच श्रद्धालु तेज पानी के बहाव में बह गए. हादसे में एक महिला की मौत हुई है. पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेल्फ डिफेंस की टीम ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लापता पांचवें श्रद्धालु को खोजने का काम जारी है. एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि पहाड़ी से पानी के तेज बहाव में मिट्टी और लकड़ी आई है. मलबे के कारण आवागमन बाधित हो गया. पानी के तेज बहाव से श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचने की अभी तक जानकारी मिली है. 

(रिपोर्ट-हीरालाल भाटी)

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Weather: जन्माष्टमी पर राजस्थान के इन शहरों का कैसा रहेगा मौसम? जान लें ताजा अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget