एक्सप्लोरर

गुजरात के कांग्रेस नेता को NDPS में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Sanchore News: बिल्डरों से सांठगांठ कर गुजरात के कांग्रेस नेता को झूठे मामले में फंसाना दो पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया. 2019 के एनडीपीएस एक्ट में अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Rajasthan News: राजस्थान की सांचौर पुलिस ने 6 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने एनडीपीएस एक्ट में गुजरात कांग्रेस के नेता सेंधा भाई ठाकुर को फंसाया था.

तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दखल से मामले की उच्च स्तरीय जांच हुई. जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और कांस्टेबल मीठालाल मीणा ने तस्करी का झूठा आरोप लगाकर कांग्रेस नेता की अवैध गिरफ्तारी की थी.

दोनों पुलिसकर्मियों की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद एक्शन लिया गया. पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और बागोड़ा थाने में कार्यरत कांस्टेबल मीठालाल को एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया. अब दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और कांस्टेबल मीठालाल बुधवार को सांचौर बुलाये गये थे. दोनों पुलिसकर्मियों को पता नहीं था कि 2019 के मामले में गिरफ्तारी होगी.


गुजरात के कांग्रेस नेता को NDPS में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

दो पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर दोनों को सौंप दिया. अब दोनों से पुलिस सवाल जवाब करेगी. बताया जाता है कि सेंधा भाई ठाकुर के बहनोई की जमीन का भाव करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये है. प्रॉपर्टी डीलर जमीन को हड़पने की प्लानिंग कर रहे थे. सेंधा भाई बीच में अड़चनें पैदा करने लगे. डोडा पोस्त तस्करी में कांग्रेस नेता को सांचौर पुलिस की मदद से गिरफ्तार करवाने की साजिश रची गई.

6 साल पुराने मामले का पर्दाफाश

फंसाने के लिए 50 लाख की डील हुई थी. डील तय होने के बाद हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और मीठालाल ने एनडीपीएस के मामले में सेंधा भाई को गिरफ्तार कर लिया. गुजरात कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दखल दी. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया. एडिशनल एसपी आवडदान रतनू ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट का मामला 6 साल पुराना है. कथित रूप से डोडा पोस्त बरामद किया गया था.

जांच में सामने आया कि बिल्डरों ने पुलिस के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी करवाई. कॉल डिटेल और अन्य सबूत पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है. गुजरात का मेडिएटर भी गिरफ्तार हआ है. पेशी के बाद दोनों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर सौंपा. एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों ही पुलिसकर्मियों को एसपी के आदेश से निलंबित कर दिया गया है. बताया जाता है कि सेंधा भाई ठाकुर ने गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी के सामने समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनकर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. 

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

नरेश मीणा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, टोंक में हिंसा के बाद काबू में स्थिति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget