एक्सप्लोरर

Jalore News: जौलौर में संत ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, बीजेपी विधायक पर केस दर्ज

Rajasthan News: साधु रविनाथ की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. धर्म प्रेमियों सहित लोगों में काफी आक्रोश है.

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर (Jalore) में एक संत द्वारा सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है. संत के सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखकर आत्महत्या की इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है. इतना ही नहीं संत की इस आत्महत्या की घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरअसल मामला जालौर जिले के जसवंतपुरा उपखंड क्षेत्र के राजपुरा गांव में सुंधा माता मंदिर की तलहटी के पास एक आश्रम का है. यहां एक साधु ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला आश्रम के पास एक जमीन को लेकर बताया जा रहा है. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

बीजेपी विधायक पर आरोप
इस सुसाइड नोट में जमीन को लेकर भीनमाल से बीजेपी विधायक पूराराम चौधरी पर भी परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि यह जमीन विधायक के रिश्तेदार के नाम पर है. दरअसल आश्रम के पीछे भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी सहित कुछ लोगों की जमीन है लेकिन रास्ता नहीं था. साधु के आश्रम में से रास्ता लेने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है. 3 दिन पहले विधायक पूराराम चौधरी ने अपने लोगों को आश्रम में खाई खोदने के लिए भेजा था. आश्रम के पास कुछ खाई भी खोदी गई है. बताया जा रहा है कि, इसी विवाद के चलते साधु रविनाथ ने पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

Udaipur Corona Update: उदयपुर के डीएम ताराचंद मीणा हुए कोरोना से संक्रमित, जिले में 5 महीने बाद आए 50 से ज्यादा केस

मौके पर पहुंचे अधिकारी
देर रात विधायक पूराराम 5 आदमियों के साथ आश्रम में ही सोए थे. सुबह सुबह पहले उठकर उसी साधु को लटकते हुए देखा फिर पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों और साधु संतों की भीड़ जुट गई. लोगों के आक्रोश को देखते हुए जसवंतपुरा रानीवाड़ा और भीनमाल थाने से भी पुलिस बुलाकर मौके पर तैनात किया गया. सूचना के बाद एडीएम राजेंद्र सिंह सांचौर और डीएसपी रूप सिंह इंदा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की. मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु के सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और इसे किसी को भी नहीं दिखाया गया है.

सुसाइड नोट का खुलासा नहीं
इधर मौके पर जुटी भारी भीड़ की ओर से सुसाइड नोट का खुलासा करने की मांग की गई. घटना के बाद जालौर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौके पर पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों को समझाया गया. एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए आश्रम के संतों और लोगों को समझाया जा रहा है. सुसाइड नोट मिला है लेकिन उसका खुलासा नहीं किया जा सकता. रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर साधु को न्याय दिलाया जाएगा. मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी.

विधायक समेत तीन पर केस
साधु रविनाथ की आत्महत्या की घटना के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसे लेकर धर्म प्रेमियों सहित लोगों में काफी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते साधु रविनाथ ने आत्महत्या की है. जानकारी के अनुसार मिले सुसाइड नोट में भीनमाल के बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं लेकिन फिलहाल सुसाइड नोट पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है जिसका खुलासा नहीं किया गया है. मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जुटी हजारों लोगों की भीड़
इधर साधु रविनाथ की आत्महत्या के मामले के बाद हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ ने जमकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया. दी गई रिपोर्ट के आधार पर साधु रविनाथ आत्महत्या के मामले में भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धारा 306, 452,506 में जसवंतपुरा पुलिस थाने में मामला भी दर्ज किया गया है.

Rajasthan Agniveer Bharti Rally 2022: राजस्थान के तीन जिलों में इस तारीख से आयोजित होगी सेना भर्ती रैली, ये है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget