एक्सप्लोरर

Rajasthan Agniveer Bharti Rally 2022: राजस्थान के तीन जिलों में इस तारीख से आयोजित होगी सेना भर्ती रैली, ये है तैयारी

Rajasthan Agniveer Bharti Rally Dates: राजस्थान के तीन जिलों में सेना भर्ती रैली की तारीखें साफ कर दी गईं हैं. इनके लिए भर्ती का आयोजन अलवर के मीणापुरा स्थित आरएसी ट्रेनिंग सेन्टर पर किया जाएगा.

Rajasthan Agniveer Bharti Rally 2022 Dates Declared: राजस्थान (Rajasthan)के भरतपुर, धौलपुर और अलवर (Bharatpur, Dholpur, Alwar) जिले की सेना भर्ती रैली (Rajasthan Bharti Rally 2022) के आयोजन की तारीखें साफ हो गई हैं. यहां भर्ती रैली का आयोजन 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 के बीच किया जायेगा. अगर स्थान की बात करें तो भर्ती रैली का आयोजन अलवर (Alwar) जिले के मीणापुरा स्थित आरएसी ट्रेनिंग सेंटर पर होगा. लगभग 67 हजार से ज्यादा युवाओं ने सेना भर्ती रैली (Rajasthan Agniveer Bharti Rally) के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है.

दो साल से नहीं हुई थी भर्ती –

सेना भर्ती का युवाओं को बेसब्री से इन्तजार था क्योंकी कोरोना महामारी के कारण दो साल तक सेना भर्ती नहीं हुई थी और अब तीन जिलों भरतपुर, धौलपुर और अलवर की सेना भर्ती की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. भर्ती के लिये तीन जिलों से लगभग 67 हजार 659 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

तैयारी पूरी -

भरतपुर जिले से लगभग 24 हजार युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिये आवेदन किया है. गौरतलब है की सेना भर्ती अग्निपथ योजना का युवाओं ने काफी विरोध किया था लेकिन अब स्थिति बदल गई है. रैली को देखते हुये अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने भर्ती की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये और आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थायें समय पर पूरा करने की बात भी कही.

किस जिले से कितने रजिस्ट्रेशन -

अधिकारियों की बैठक में सेना भर्ती अधिकारी कर्नल पीएन सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने बताया की तीन जिलों की सेना भर्ती 10 सितंबर से 24 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी. इस सेना भर्ती रैली के लिये 5 जुलाई से 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया गया था. जिसमे 67 हजार 659 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. भरतपुर जिले से 24 हजार 645 तो अलवर जिले से 34 हजार 310 और धौलपुर जिले से 8 हजार 704 युवाओं ने आवेदन किया है.

प्रवेश पत्र साथ लाना है जरूरी -

सेना की इस भर्ती रैली में अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिये सेना भर्ती की जायेगी. सेना भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र साथ लाना होगा तभी उन्हें भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Punjab Government Job: पंजाब में स्नातक पास के लिए नौकरियां, आवेदन के लिए बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई 

BPSC Head Master Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया हेड मास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 6421 पदों पर होनी है नियुक्ति 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget