एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Rajasthan Crime: जालोर पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी पोस्ट की थी. पुलिस ने इंस्टा ID से जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की पहचान की.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के जालोर जिले के बागोड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) पर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के एक मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी के जरिए से उसने शांति व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट की थी. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. 

जालोर पुलिस के अनुसार एसपी ज्ञानचंद यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी हुकमाराम के नेतृत्व में टीम गठित की थी. इस टीम ने आरोपी की पहचान सरीफ खान पुत्र बशीर खान निवासी खोखा के रूप में की. उसके बाद जालोर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने ऐसे की युवक की पहचान 

जालोर पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी पोस्ट की थी. पुलिस ने इस मामले की शुरुआती जांच के बाद आईडी (sky-boy63) से जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की पहचान की. आरोपी युवक शरीफ खान निवासी खोखा को दस्तयाब कर पुलिस ने जरूरी पूछताछ की. 

BNS की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज 

जालोर पुलिस के अनुसार युवक द्वारा भारत की संप्रभुता एकता अखंडता के विरुद्ध तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की नीयत से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 196 (1) (क) (ख), 197 (1) (क) (ग) (घ) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है. 

पुलिस की लोगों से बड़ी अपील 

जालोर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें. नासमझी का परिचय देने से बचें. जोश या उत्तेजना में आकर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट से करने से बचें। ऐसा करने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(एचएल भाटी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget