एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालौर में पेट्रोल पंप पर सो रहे श्रद्धालु को ट्रैक्टर ने कुचला, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

Rajasthan News: राजस्थान में पेट्रोल पंप पर सो रहे श्रद्धालु लालाराम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हुई. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया.

राजस्थान के जालौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप पर सो रहे पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालु को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. दरसल, घटना जालौर जिले के बिशनगढ़ थाना इलाके के उम्मेदाबाद गांव के पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है.

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर सो रहे यात्री (श्रद्धालु) को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. ऊपर से ट्रैक्टर गुजरने के बाद युवक उठा और पास में पिकअप में सो रहे साथियों को जगाया. इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. आरोप है कि इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई.

रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहा था मृतक श्रद्धालु

श्रद्धालु अपने साथियों के साथ रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहा था. रात में सभी पेट्रोल पंप परिसर में ही सो गए थे. मृतक के साथ अन्य साथी श्रद्धालुओं के अनुसार, जालोर के ऊपर मेड़ा गांव से 5 अगस्त को देवासी समाज के 12 लोग रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल निकले थे. लालाराम (35), पुत्र केवाराम हीरागर भी हमारे साथ था.

10 अगस्त को हमने रामदेवरा और बाड़मेर के उण्डू काश्मीर में रामदेवजी महाराज की जन्मस्थली के दर्शन किए. 11 अगस्त, सोमवार की सुबह पिकअप में सवार होकर जालोर के लिए निकले. बिशनगढ़ इलाके के उम्मेदाबाद गांव आते-आते ड्राइवर को झपकी आने लगी. ऐसे में वहीं एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोककर आराम करने का तय किया.

फरार हो चुका था ट्रैक्टर ड्राइवर

कुछ लोग गाड़ी के ऊपर सो गए, कुछ लोग परिसर में ही सो गए. लालाराम पहले गाड़ी पर सो रहा था, बाद में वह उतरकर जमीन पर सो गया. सुबह करीब 4 बजे, पेट्रोल पंप पर आए ट्रैक्टर चालक ने तेल भरवाकर जाने के दौरान लालाराम को कुचल दिया. ट्रैक्टर गुजरने के बाद लालाराम उठा और साथियों को आवाज लगाई.

साथी जागे और उसे संभाला, लेकिन तब तक ड्राइवर फरार हो चुका था. उसके बाद लालाराम को जालोर के जिला हॉस्पिटल ले जाया गया. मृतक के साथी शेखर देवासी ने बताया कि घायल लालाराम को हम पिकअप से लेकर जालोर के जनरल हॉस्पिटल में सुबह 4:30 बजे पहुंच गए. वहां डॉक्टर ने कहा कि इलाज यहां नहीं होगा, ट्रॉमा सेंटर में होगा.

ट्रॉमा सेंटर में न स्टाफ मिला, न इलाज - मृतक का साथी 

साथी ने बताया कि हम लालाराम को भीनमाल रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर गए. लेकिन वहां कोई स्टाफ नहीं मिला. हम आधे घंटे तक घायल लालाराम को लेकर ट्रॉमा सेंटर में घूमते रहे और कॉल लगाते रहे. लेकिन न स्टाफ मिला, न इलाज.

इसके बाद लौटकर जालोर हॉस्पिटल आए. तब तक लालाराम ने दम तोड़ दिया था. हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. लालाराम के चचेरे भाई ने बताया कि लालाराम के माता-पिता की मौत हो चुकी है. परिवार में वह अकेला था और मजदूरी करता था.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

घटना को लेकर पीएमओ वेदप्रकाश मीणा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे डॉक्टरों समेत मेडिकल टीम रहती है. हालांकि, परिजन ने आरोप लगाया है कि इलाज नहीं मिला. लिखित रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैक्टर की तलाश की गई. बिशनगढ़ थाने के ASI मोटाराम ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर की पहचान कर उसे जब्त कर लिया है. ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया है. 

Input By : हीरालाल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget