एक्सप्लोरर

जलमग्न हुआ रेगिस्तान! जैसलमेर में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान फूटा पानी का फव्वारा, मशीन समेत ट्रक जमीदोज

Jaisalmer News: रेगिस्तान से पानी की धार रहस्मयी बन गई है. पानी का वेग देख प्रशासन ने 500 मीटर के दायरे का इलाका खाली करा लिया है. ओएनजीसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गैस की जांच की.

Rajasthan News: जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में अजीबो गरीब घटना घटी है. ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान रेगिस्तान से पानी की धार फूट गई. पानी की धार को अब रोकना मुश्किल हो रहा है. ट्यूबवेल की खुदाई के लिए लाई गई बोरिंग मशीन ट्रक सहित धरती में समा गई है. पानी का वेग देख प्रशासन ने 500 मीटर के दायरे का इलाका खाली करा लिया है. उधर, ओएनजीसी (ONGC) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन से निकल रही गैस की जांच की. घटना शनिवार सुबह करीब चक 27 बीडी के तीन जोरा माइनर के पास की है.

बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के खेत में बोरवेल की खुदाई चल रही थी. करीब 850 फीट खुदाई के बाद अचानक तेज प्रेशर से पानी का फव्वारा फूट पड़ा. पानी का फव्वारा जमीन से 4 फीट ऊपर तक उठने लगा. प्रेशर के कारण मौके पर बड़ा गड्डा बन गया. मौके पर बोरवेल की खुदाई कर रही 22 टन वजन की मशीन ट्रक के साथ गड्ढे में धंस गई. भूगर्भीय मंजर देखकर बोरवेल मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी और ग्रामीण मौके से दूर भाग गए. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन के साथ भू जल विभाग को दी.

ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान जमीन से फूटा पानी का फव्वारा

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. उप तहसीलदार ललित चारण ने बताया कि ओएनजीसी के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद बोरवेल से निकलने वाली गैस को सामान्य बताया. उन्होंने गैस से खतरे की आशंका को खारिज कर दिया. गैस जहरीली नहीं है और न ही ज्वलनशील है. इसलिए लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है. अब प्रशासन ने बाड़मेर स्थित केयर्न एनर्जी की टीम से संपर्क किया है. टीम के 2 सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं. पानी की धार को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

Jalore: राजस्थान में नए जिलों को रद्द करने पर विपक्षी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, बीजेपी पर लगाए कई आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget