एक्सप्लोरर

Jaipur Viral Video: हाथों से चलकर जन सुनवाई में पहुंचा दिव्यांग, देखकर कलेक्टर कुर्सी से खड़े हुए और फिर..

Rajasthan: दिल को छू लेनेवाला वीडियो सामने आने के बाद जयपुर कलेक्टर की सराहना हो रही है. आम तौर पर अधिकारियों की रौब झाड़ने की खबर बनती है. ताजा मामला ठीक विपरीत कलेक्टर के मानवीय संवेदना का है.

Jaipur Viral Video: जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कलेक्टर की मानवीय संवेदना और दिव्यांग के प्रति सम्मान दिखाई दे रहा है. एक दिव्यांग कलेक्टर से मिलने शिकायत लेकर आए थे. पैर नहीं होने के बावजूद दिव्यांग हाथों से चलकर कलेक्टर तक पहुंचे. कलेक्टर ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने सामने की टेबल पर बिठाकर आत्मीयता से शिकायत को सुना.

दिव्यांग की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. कलेक्टर वीडियो में दिव्यांग से सम्मानजनक रवैया अपनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो 16 मार्च को जिला परिषद सभागार में हुई जन सुनवाई का है.

कलेक्टर ने दिव्यांग के प्रति दिखाई मानवीय संवेदना

किशनगढ़ रेनवाल के रहने वाले दिव्यांग ओमप्रकाश कुमावत (Divyang Omprakash Kumawat) फरियाद लेकर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के पास पहुंचे थे. दिव्यांग को देखकर कलेक्टर कुर्सी से खड़े हो गए. उन्होंने दिव्यांग को अपने सामने की टेबल पर बिठाया और पानी पिलाकर तसल्ली से फरियाद सुनी. ओमप्रकाश ने कलेक्टर को बारिश के समय होनेवाली दिक्कतों से अवगत कराया.

उनके घर के सामने की सड़क ऊंची बनी हुई है. सड़क ऊंची होने की वजह से बारिश का पानी घर में भर जाता है. घर में पानी घुसने के कारण दोनों दिव्यांग भाइयों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है.

सड़क खोदकर बनाने की मांग पूरी करने का भरोसा

उन्होंने मांग की कि सड़क को 2-3 फीट खोदकर बनाया जाए. शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया. कलेक्टर से समस्या की शिकायत कर दिव्यांग घर लौट आए. इससे पहले ओमप्रकाश पचकोड़िया में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी शिकायत कर चुके हैं. सीएम ने शिकायत सुनने के बाद आधिकारियों को आदेश भी दिया था. लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. कार्रवाई नहीं होता देख दिव्यांग ने कलेक्टर से शिकायत की. 

Rajasthan Politics: दिव्या मदेरणा और शांति धारीवाल के बीच छिड़ी जंग, वीरांगनाओं के मुद्दे पर कांग्रेस में ही झड़प

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget