एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: दिव्या मदेरणा और शांति धारीवाल के बीच छिड़ी जंग, वीरांगनाओं के मुद्दे पर कांग्रेस में ही झड़प

Rajasthan Assembly Session: दिव्या मदेरणा ने कहा कि शांति धारीवाल बयान देकर पलट जाने में माहिर हैं. जाट मीणा गुर्जर कांग्रेस की मूल वोटर हैं. कुछ समय में चुनाव आने वाले हैं और उनके ये बयान ठीक नहीं हैं.

Rajasthan War Widow Protest: राजस्थान विधानसभा सत्र में पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को पुलिस ने धरने से जबरन उठाने के मामले में और उनकी मांगों को लेकर शुरू हुए विवाद की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दे रही है. वीरांगनाओं का मुद्दा इस चुनावी साल में सियासी रूप ले चुका है. पुलवामा शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना मंजू को देवर के नाते जाने के बयान देकर मंत्री शांति धारीवाल चौतरफा घिर चुके हैं, लेकिन अब संसदीय कार्य मंत्री अपने बयान से मुकर रहे हैं. 

शांति धारीवाल ने यू टर्न लेते हुए बोला कि मैंने ऐसा नहीं कहा. मैंने कभी नहीं कहा कि मंजू जाट देवर के नाते गई, वीरांगना सुंदरी देवी नाते गई. विधायक दिव्या मदेरणा ने मुद्दे पर शांति धारीवाल को निशाने पर ले लिया है. विधानसभा में दिव्या मदेरणा ने कहा कि जाट मीणा गुर्जर कांग्रेस की मूल वोटर हैं. क्या सोशल इंजीनियरिंग है 6 महीने बाद हम चुनाव में जा रहे हैं. सांसद किरोड़ी लाल मीणा को आतंकी बताया गया. मंजू जाट को लेकर देवर से नाते की बात की गई है. 

मंत्री शांति धारीवाल बोले- 'मुझसे कुंठा रखने वाले यह भ्रम फैला रहे हैं'
पुलवामा वीरांगना के नाते के बयान पर धारीवाल ने तीन दिन बाद सफाई देने के लिए समय मांगा. धारीवाल ने कहा कि मैं अपना स्पष्टीकरण देना चाहता हूं. आप विधानसभा की वीडियो रिकॉर्डिंग देख लीजिए. मैंने मंजू जाट के बारे में 1 शब्द नहीं बोला कि वह नाते गई हैं. सिवाय इसके कि उसका देवर पहले से शादीशुदा है. 

उन्होंने कहा कि यह तो सच है कि मैंने कभी नहीं कहा कि वीरांगना मंजू जाट अपने देवर के नाते चली गईं. मैंने यह कहा था कि मंजू जाट का देवर पहले से शादीशुदा है, जिसके लिए वह नौकरी मांग रही हैं. जबकि मंजू के बच्चों को नौकरी मिलनी चाहिए. शांति धारीवाल ने कहा कि मैंने सुंदरी देवी के लिए कहा था कि वह नाते चली गई हैं. 3 साल से अपने देवर विक्रम सिंह के साथ नाते में हैं. दो बच्चियां पहले पहले से हैं. देवर विक्रम से एक लड़का और एक लड़की हो चुके हैं. मैंने मंजू जाट के बारे में कुछ नहीं कहा.

शांति धारीवाल ने सदन में कही थी यह बात
शांति धारीवाल का कहना है कि उनके बयान के बारे में जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह सरासर गलत है. राजनीतिक लाभ के लिए जान बूझकर अफवाह फैलाई जा रही है या उनसे कोई कुंठा होगी, इसलिए ये काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आप प्रोसीडिंग देख लें, मैंने मंजू जाट का नाम लिया. 

बता दें, 3 दिन पहले संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में कहा था, 'रोहिताश लांबा की पत्नी का देवर तो पहले से शादीशुदा था. उसके दो बच्चे हैं. फिर भी वह उसके नाते चली गई. अब नाते जाकर कहती है कि मेरे देवर को नौकरी दो. भाई वाह अजीब तमाशा है. कहीं ऐसा हुआ है कि नियमों के खिलाफ किसी को नौकरी मिली है?'

'शांति धारीवाल बोलकर पलट जाने में माहिर'- दिव्या मदेरणा 
ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने शांति धारीवाल के 3 दिन बाद यू-टर्न वाले बयान पर कहा कि शांति धारीवाल भले ही सफाई दें, लेकिन उस दिन वीरांगना मंजू जाट का चरित्र हनन कर रहे थे. आज उन्होंने सफाई के नाम पर विरान राज सुंदरी देवी के साथ भी वही किया. मैंने वीडियो सुना है. मंत्री गलत थे, बैकफुट पर आए हैं. इसलिए आज उन्होंने वापस बयान दिया है. 

'शांति धारीवाल पहले भी दे चुके हैं आपत्तिजनक बयान'- दिव्या मदेरणा
सुंदरी देवी के बारे में आज कहा गया कि वह नाते गई हैं कि नहीं गई हैं. मंजू जाट हमारा गौरव हैं. उसी तरह विरांगना सुंदरी देवी जी हम राजस्थान का गौरव हैं. आज क्या स्पष्टीकरण देने की जरूरत पड़ गई? बोलकर पलट जाना शांति धारीवाल की आदत है. पहले रेप को लेकर मर्दों के प्रदेश का बयान दिया और अगले दिन कहा कि स्लिप ऑफ टंग हो गया. आज वीरांगनाओं पर उनके बयान की निंदा करती हूं.

विधानसभा में अनुदान मांगों को लेकर गुरुवार को बहस हुई थी. बहस शुरू होने से पहले जिस अंदाज में उन्होंने सफाई दी, तो सदन में हंगामा शुरू हो गया. नाराज बीजेपी विधायकों ने वॉक आउट किया. वहीं धारीवाल जोर-जोर से कहने लगे कि सुंदरी देवी नाते गई हैं. इसपर विपक्ष ने विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: क्या कांग्रेस-बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बनेगी BTP? महागठबंधन बनाने की कर रही तैयारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget